Hindi News
›
Photo Gallery
›
Humour
›
today funny jokes in hindi when boy reach give railway interview most funny chutkule in hindi
{"_id":"61f24423fdde307e216a0bfd","slug":"today-funny-jokes-in-hindi-when-boy-reach-give-railway-interview-most-funny-chutkule-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आज के मजेदार जोक्स: रेलवे इंटरव्यू में पूछा- एक ही पटरी पर दो ट्रेन आमने सामने आ रहीं हो तो क्या करोगे, जवाब सुनकर हो जाएंगे लोटपोट","category":{"title":"Humour","title_hn":"हंसी-ठट्ठा","slug":"humour"}}
आज के मजेदार जोक्स: रेलवे इंटरव्यू में पूछा- एक ही पटरी पर दो ट्रेन आमने सामने आ रहीं हो तो क्या करोगे, जवाब सुनकर हो जाएंगे लोटपोट
हंसी मजाक से इंसान प्रसन्न रहता है और दिल व दिमाग का बोझ कम होता है। प्रसन्न रहने से मन के अंदर सकारात्मक ऊर्जा आती है जिससे नकारात्मकता खत्म होती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स और योगगुरु भी लोगों को हंसने की सलाह देते हैं। अगर आपके पास हंसने की वजह नहीं है, तो जोक्स और चुटकुले पढ़कर ठहाके लगा सकते हैं। इसलिए हम आपके लिए रोज कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आते हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
एक लड़का रेलवे में इंटरव्यू देने गया ,
बॉस- अगर दो ट्रेन एक ही पटरी पर आमने सामने आ रहीं हो तो क्या करोगे ,
लड़का- लाल झंडा दिखा दूंगा ,
बॉस- अगर झंडा नहीं मिला तो ,
लड़का- तो टॉर्च दिखा दूंगा ,
बॉस- अगर टॉर्च भी न मिली तो ?
लड़का- अपनी लाल शर्ट उतार कर दिखा दूंगा ,
बॉस- और तुम्हारी शर्ट भी लाल ना हो तो ?
लड़का- तो मैं अपनी बुआ के लड़के को फ़ोन करके बुलाऊंगा ,
बॉस- वो क्यों ?
लड़का- क्योंकि उसने कभी 2 ट्रेनों की टक्कर नहीं देखी।
2 of 5
आज के मजेदार जोक्स
- फोटो : istock
लड़का- जान, तुम्हारा नाम हाथ पर लिखूं या दिल पर?
लड़की: इधर-उधर कहां लिखते हो।
सच्चा प्यार है तो पॉपर्टी के पेपर्स पर लिखो।
सीधी बात, नो बकवास
3 of 5
आज के मजेदार जोक्स
- फोटो : istock
मास्टर जी- तुमने होमवर्क क्यों नहीं किया?
चिंटू- मैं हॉस्टल में रहता हूं ना...
मास्टर जी- तो...?
चिंटू- हॉस्टल में होमवर्क कैसे कर सकता हूं, हॉस्टल वर्क देना चाहिए था ना...!!!
फिर हुई चिंटू की जोरदार धुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आज के मजेदार जोक्स
- फोटो : istock
पप्पू लड़की वालों के यहां रिश्ता लेकर पहुंचा,
मां-बाप बोले- हमारी बेटी अभी पढ़ रही है,
पप्पू- कोई बात नहीं जी, हम एक-दो घंटे बाद आ जायेंगे।
विज्ञापन
5 of 5
आज के मजेदार जोक्स
- फोटो : istock
गजोधर दुखी था।
किसी ने पूछा- क्यों टेंशन मे हो?
गजोधर- यार एक दोस्त को प्लास्टिक सर्जरी के लिए 2 लाख दिए, अब उसे पहचान नहीं पा रहा हूं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।