जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
आज के मजेदार जोक्स: गर्लफ्रेंड ने बाॅयफ्रेंड को दिया धमाकेदार जवाब, पढ़िए ऐसे ही वायरल जोक्स
मोटू- भाई कल सर्कस देखने चलेंगे
पतलू- अपनी बीवी को भी लाऊंगा
मोटू- शेर के पिंजरे में अगर तेरी वाइफ और साली दोनों गिर गयी तो तू किसको बचाएगा
पतलू- मोटू मैं तो शेर को बचाऊंगा, आखिर दुनिया में अब शेर बचे ही कितने हैं।
भिखारी- बाबूजी आप मुझे 150 रुपये देकर मेरी मदद कीजिए।
मैं अपने परिवार से बिछुड़ गया हूं।
सोनू- पहले बताओ तुम्हारा परिवार कहां है?
भिखारी- मल्टीप्लेक्स में फिल्म देख रहा है।
टीचर- तुमने कभी कोई नेक काम किया है?
राजू- हां सर एक बुजुर्ग धीरे धीरे अपने घर जा रहे थे..
मैंने कुत्ता पीछे लगा दिया जल्दी पहुंच गए
एक आदमी ने कंडक्टर से पूछा- आप कितने घंटे बस में रहते हो?
कंडक्टर- जी 24 घंटे।
आदमी- वो कैसे?
कंडक्टर- देखिए, 8 घंटे तो सिटी बस में रहता हूं और बाकी के 16 घंटे बीवी के बस में रहता हूं।