Jokes, Chutkule In Hindi: हंसने से इंसान का मन प्रसन्न रहता है और उदासी दूर रहती है। इसके साथ ही हमारे आसपास का मौहाल खुशनुमा बना रहता है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो घर में भी खुशी का माहौल बना रहता है। जोक्स और चुटकुले (Jokes In Hindi) हंसाने में काफी मदद करते हैं। आप जोक्स (Chutkule in Hindi) पढ़कर अपने परिजनों और दोस्तों को भी हंसा सकते हैं। इसलिए हम आपके लिए कुछ चटपटे चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...
Desi Chutkule: सुरेश से मोहन- ये पत्नियां हमें जीने भी नहीं देती, वजह पढ़कर उड़ जाएंगे आपके होश
Comedy Jokes: जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। वर्तमान में सेहतमंद रहने के लिए प्रसन्न रहना बहुत जरूरी है।
तुम्हारे बाल वाकई बहुत सुन्दर हैं
ये तुम्हे किससे मिले हैं, मम्मी या पापा से?
लड़की ने बड़े सरल लहजे में उत्तर दिया,
जहां तक मेरा खयाल है,
मुझे ये बाल मेरे पापा से मिले हैं,
क्योंकि उनके सिर के सारे बाल गायब हैं......
एक शहर की लड़की की शादी घरवाले गांव में करवा देते हैं
लड़की की सास सुबह उठते ही
नई बहू से गाय को चारा डाल कर आने को कहती है
गाय के मुंह में झाग देखकर लड़की वापस आ जाती है
सास (बहू से)- क्या हुआ बहू? डाल आई चारा
बहू- नहीं मांजी गाय अभी कोलगेट कर रही थी
सास बेहोश......
Most Funny Jokes: अपनी मां से बुरी तरह पीटने के बाद बेटे ने पिता से कही ऐसी बात, पढ़िए मजेदार चुटकुले
Chutkule In Hindi: ऑफिस में लेट पहुंचा हरीश, वजह पढ़कर आप भी हंसते-हंसते हो जाएंगे बेहाल
I love You बोल दिया क्या?
पति- नहीं तो, क्यों क्या हुआ?
पत्नी- कल तक मुझे मेम साहब बुलाती थी,
आज दीदी बुला रही है.....
शायरी के शौकीन एक बॉयफ्रेंड की दुखभरी दास्तां...
हसरत ए दीदार के लिए
उनकी गली में मोबाइल की दुकान खोली!
मत पूछो अब हालात-ए-बेबसी ए गालिब
रोज एक नया शख्स उनके नंबर पर रिचार्ज करवाने आता है...
पिता (गुस्से में)- गधे डेट पर कितने रुपए खर्च किए तुने?
बेटा - 500 रुपए
पिता- 500 रुपए खर्च करते हुए तुझे शर्म नहीं आई
बेटा- वो इतने ही लेकर आई थी.....
(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)