इंसान को स्वस्थ रहने के लिए बेहद जरूरी है। अगर इंसान हंसता रहता है, तो मानसिक तनाव और चिंता की वजह से होने वाली बीमारियां उससे दूर रहती हैं। इंसान को हंसने के लिए किसी चीज की जरूरत नहीं होती है। जोक्स और चुटकुले पढ़कर हम सभी हंस सकते हैं। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में मदद करते हैं। इसलिए हम मजेदार जोक्स और चुटकुले लकेर जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे।
आज के मजेदार जोक्स: पति– तुझ में रब दिखता है यारा मैं क्या करूं? पत्नी का जवाब सुनकर हो जाएंगे लोटपोट, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले
पति पत्नी से– तुझ में रब दिखता है यारा मैं क्या करूं?
पत्नी – नारियल फोड़, प्रसाद चढ़ा, पूजा कर और जो मैं कहूं उसे रब की इच्छा मान लिया कर।
वैलेंटाइन पर लड़के ने लड़की के दिल पर अपना नाम लिखा।
दिल बोला – इडियट तुझसे पहले जिनके नाम लिखे हैं उनके तो पहले मिटा।
एक बुज़ुर्ग ऑपरेशन टेबल पर लेटे थे।
बड़ा ऑपरेशन होने वाला था और ऑपरेशन उनका डॉ. दामाद करने वाला था।
जब डॉ. दामाद आपरेशन थियेटर में आया
तो बुज़ुर्ग ने बड़े प्यार से दामाद का हाथ पकड़ के कहा कि बेटा मैं जानता हूं तुम मुझे कुछ नहीं होने दोगे।
पर अगर कुछ अनहोनी हो गयी तो तुम्हारी सास तुम्हारे साथ ही रहेगी।
उसका ध्यान रखना। ऑपरेशन सफल रहा!
पत्नी– तुम्हारे इस नरक में तुम्हारी गुलामी करते-करते मैं तंग आ गई हूं, लगता है पिछले जन्म में मैंने बहुत बुरे कर्म किये होंगे।
पति– तो अब तो अच्छे कर लो, मायके जाओ और मेरे घर को स्वर्ग बनाओ
लड़की वाले- लड़का शराब पीता है क्या?
लड़के वाले- जी बिलकुल पीता है और रोज पीता है।
लड़की वाले- इसका मतलब अच्छा कमाता है, हमारी तरफ से ये रिश्ता पक्का।
रिश्ता वही, सोच नई।