फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज के मजेदार जोक्स: देहाती लड़की को पेड़ पर बैठा देख आंटी बोली... वहां क्यों बैठी है? जवाब सुनकर हो जाएंगे लोटपोट

Tue, 28 Dec 2021 02:32 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Tue, 28 Dec 2021 02:32 PM IST
विज्ञापन
today funny jokes in hindi girl was siting on the tree aunty asked funny question read majedar chutkule
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock


स्वस्थ रहने के लिए इंसान को हंसना उतना ही जरूरी है जितना खाना। इसलिए हम सभी को समय निकालकर दिन में एक बार जरूर हंसना चाहिए, क्योंकि हंसने के लिए किसी खास मौके की जरूरत नहीं होती है। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में काफी मदद करते हैं। इसलिए हम आपके लिए मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। 


एक चूहा शराब के गिलास में गिर गया... वहां से एक बिल्ली गुजर रही थी। 

चूहे ने बिल्ली से कहा- मुझे यहां से बाहर निकाल दो, फिर चाहे मुझे खा लेना।

बिल्ली ने गिलास में लात मारी और गिलास गिरा दिया। चूहा निकलकर भागा और बिल में घुस गया।

बिल्ली बोली- झूठे, धोखेबाज, तुम तो कह रहे थे मुझे निकाल दो, फिर चाहे बेशक मुझे खा लेना।

 चूहा मुस्कुराया और बोला- नाराज मत होना, उस वक्त मैं नशे में था।

today funny jokes in hindi girl was siting on the tree aunty asked funny question read majedar chutkule
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock

लुंगी पहनी देहाती लड़की को पेड़ पर बैठा देख एक आंटी बोली... वहां क्यों बैठी है? 

लड़की- सेब खाने 

महिला- पर यह तो आम का पेड़ है! 

लड़की- ओ, आंटी, चौधराईन मत बनो सेब लेकर आई हूं।

today funny jokes in hindi girl was siting on the tree aunty asked funny question read majedar chutkule
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock

हाईस्कूल में पढ़ने वाली दो लड़कियां आपस में बातें कर रही थीं।

पहली लड़की- यार, मेरे पापा ने कहा है कि इस बार अगर परीक्षा में फेल हुई तो तेरी शादी कर दूंगा।

दूसरी लड़की- तो तुमने कितनी तैयारी की है? 

पहली लड़की- बस, रिसेप्शन की ड्रेस लेनी बाकी है....

विज्ञापन
विज्ञापन
today funny jokes in hindi girl was siting on the tree aunty asked funny question read majedar chutkule
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock

भिखारी- दादी, रोटी दे दीजिए खाने के लिए! 

दादी- अभी बनी नहीं है, बाद में आना.. 

भिखारी- ठीक है फिर यह लो मेरा मोबाइल नंबर, बन जाए तो मिस कॉल कर देना! 

दादी- अरे मिस कॉल क्या करना, व्हॉट्सएप है न… उस पर डाल दूंगी, डाउनलोड कर लेना!

विज्ञापन
today funny jokes in hindi girl was siting on the tree aunty asked funny question read majedar chutkule
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock

मॉल में बिस्कुट चोरी करते हुए एक खूबसूरत महिला पकड़ी गई और फिर... 

जज- तुमने बिस्कुट का एक पैकेट चुराया, जिसमें 30 बिस्कुट थे, इसके लिए तुम्हें 30 दिनों की सजा सुनाई जाती है 

महिला का पति बोला- जज साहब, सूजी का पैकेट भी चुराया है।

जज बेहोश...कितनी सजा दें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed