इंसान के लिए हंसना बेहद जरूरी होता है, क्योंकि इससे मन और शरीर दोनों स्वस्थ रहता है। अगर आप भी स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए। आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में प्रसन्न रहना बेहद जरूरी है। हेल्थ एक्सर्ट्स और योगगुरु भी लोगों को स्वस्थ रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। आप जोक्स और चुटकुले पढ़कर भी हंस सकते हैं। इसलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
आज के मजेदार जोक्स: लड़की ने लड़के से पूछा- कितना प्यार करते हो मुझसे? जवाब सुनकर हो जाएंगे लोटपोट
लड़की- कितना प्यार करते हो मुझसे?
लड़का- शाहजहां जैसा,
लड़की- तो ताजमहल बनवाओ,
लड़का- जमीन खरीद ली है, बस तुम्हारे मरने का इंतज़ार कर रहा
एक बार दो चूहे के बच्चे बाइक पर जा रहे थे...
रास्ते में उन्हें शेर का बच्चा मिला...उसने कहा मुझे भी बिठा लो
कुछ सोचने के बाद चूहे ने कहा...देख ले, वरना बाद में तेरी मम्मी बोलेंगी गुंडों के साथ घूमता है।
पत्नी- खाना खाया?
पति (मस्ती के मूड में)- खाना खाया
पत्नी- मैं तुमसे पूछ रही हूं?
पति- मैं तुमसे पूछ रही हूं?
पत्नी- तुम मेरी नकल कर रहे हो?
पति- तुम मेरी नकल कर रहे हो?
पत्नी- चलो शॉपिंग पर चलते हैं।
पति- नहीं खाया!
पत्नी ने पति से कहा- अब नहीं उतारनी मेरी नकल........
लड़का (फोन पर लड़की से )- तुम बहुत प्यारी हो...!
लड़की - थैंक्स...!
लड़का - तुम बिल्कुल राजकुमारी जैसी हो...!
लड़की - थैंक्यू सो मच...! और बताओ क्या कर रहे हो...?
लड़का - खाली बैठा था, सोचा मजाक ही कर लूं...!