फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Funny Jokes: पप्पू- क्यों रो रहा है भाई? गप्पू का जवाब पढ़कर हो जाएंगे लोटपोट

Sat, 16 Aug 2025 10:07 AM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Sat, 16 Aug 2025 10:07 AM IST
सार

Hindi Jokes: अच्छे खान पान के साथ ही सेहतमंद रहने के लिए हंसना भी बेहद जरूरी है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हर दिन चाहिए। हंसने से मानसिक तनाव और चिंता हमसे दूर रहती है। अगर हम खुश रहते हैं तो हमारा शरीर भी स्वस्थ रहता है।

विज्ञापन
Today funny jokes in hindi gappu pappu chutkule girlfriend boyfriend hindi jokes
फनी जोक्स - फोटो : freepik

Jokes In Hindi, Chutkule: स्वस्थ रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। हंसने से इंसान को मानसिक तनाव और चिंता जैसी समस्याएं नहीं होती हैं। इसलिए हम सभी को सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों के पास परिवार में एक साथ बैठकर बात करने के लिए वक्त नहीं है। ऐसे में इंसान को हंसते रहना चाहिए जिसकी वजह से वह तनाव मुक्त रहे। इंसान को हंसाने में जोक्स और चुटकुले (Jokes in Hindi, Chutkule) मदद करते हैं। इसलिए हम आपके लिए ऐसे वायरल जोक्स लेकर आए हैं जो आपको हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देंगे।



पप्पू- क्यों रो रहा है?

गप्पू- कुछ नहीं यार बहुत ही दुख भरी बुक पढ़ रहा था,
उसे देख के रोना आ गया
पप्पू- कौनसी बुक?
गप्पू- मेरी बैंक की पासबुक....

Today funny jokes in hindi gappu pappu chutkule girlfriend boyfriend hindi jokes
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
दो सहेलियां कई दिनों बाद मिलीं 

पहली-  तेरे पति के तो सामने के दांत ही नहीं हैं
दूसरी-  क्या बताऊं बहन, जब शादी तय हुई तब कोविड था
इसलिए ये मास्क लगाकर देखने आए थे
पहली- फिर शादी के समय नहीं देखा?
दूसरी- तब (2020) कोरोना था और  शादी के लिए  केवल दो घंटे की अनुमति मिली थी
अब तू ही बता इतने कम समय में, मैं मेकअप करती या इनके दांत देखती? 

Today funny jokes in hindi gappu pappu chutkule girlfriend boyfriend hindi jokes
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
शादी के दूसरे दिन ही अचानक पति अपनी बीवी को पीटने लगा...

लोगों ने पूछा क्यों मार रहे हो बेचारी को?
पति ने बोला- इसने मेरी चाय में ताबीज डाला है,
मुझे वश में करने के लिए
मुझे मेरी मां से दूर करना चाहती है
बीवी रोते हुए गुस्से में बोली, वो ताबीज नहीं टी बैग है.....

पति- क्या तुम्हें पता है कि गाने में इतनी ताकत होती है कि पानी भी गरम हो जाता है
पत्नी- हां-हां जरूर, अब तुम यही सोच लो अगर तुम्हारा गाना सुन कर
मेरा खून खौल सकता है, तो फिर पानी क्यों नहीं.....

विज्ञापन
विज्ञापन
Today funny jokes in hindi gappu pappu chutkule girlfriend boyfriend hindi jokes
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
नासा ने चिंटू को चांद पर भेजने का फैसला किया

मगर चिंटू आधे रास्ते से ही वापस आ गया 
चिंटू ने कहा- आज तो अमावस है न, चांद तो होगा ही नहीं....
 

Chutkule In Hindi: शादी के लिए लड़की देखने गए पप्पू के उड़े होश, वजह जानकर छूट जाएगी आपकी हंसी

विज्ञापन
Today funny jokes in hindi gappu pappu chutkule girlfriend boyfriend hindi jokes
टीचर-स्टूडेंट फनी जोक्स - फोटो : freepik
टीचर- पप्पू वादा करो कि कभी शराब, सिगरेट नहीं पियोगे
पप्पू- नहीं पियूगा
टीचर- कभी किसी लड़की का पीछा नहीं करोगे
पप्पू- नहीं करुंगा
टीचर- किसी लड़की से दोस्ती नहीं करोगे
पप्पू- नहीं करुंगा
टीचर- वतन के लिए जान दे दोगे
पप्पू- दे दूंगा, ऐसी जिंदगी जी कर करुंगा भी क्या?


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed