फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jokes In Hindi: अपनी मां से बुरी तरह पीटने के बाद बेटे ने पिता से कही ऐसी बात, पढ़कर नहीं रुकेगी आपकी हंसी

Wed, 01 Oct 2025 02:28 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Wed, 01 Oct 2025 02:28 PM IST
सार

Comedy Jokes: जोक्स और चुटकुले हंसाने में हमारी मदद करते हैं। अगर हम खुश रहते हैं और तनाव फ्री रहते हैं, तो हमारा चेहरा चमकता रहता है। चेहरे की हल्की सी हंसी खूबसूरती में चार-चांद लगा देती है।

विज्ञापन
Today Funny Jokes In Hindi Father Son Chutkule Mother Son Viral Jokes Jija Sali Latest New Jokes 2025
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik

Today Funny Jokes: बीते वर्षो में जिंदगी इतनी भागमभाग हो चुकी है कि सेहतमंद रहना भी एक चुनौती बन गया है। लोगों को अपना ख्याल रखने का भी समय नहीं मिल पाता है। ऐसे में अगर आप हर दिन नियमित रूप से हंसते हैं, तो सेहत को काफी फायदा होता है। इसके साथ ही आप मानसिक तौर पर तरोताजा महसूस करते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स (Viral Jokes in Hindi) और मजेदार चुटकुले (Majedar Chutkule) लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।



एक बच्चा अपनी मां से बुरी तरह पीटने के बाद पिता से बोला-
आप कभी पाकिस्तान गए हो?
पिता- नहीं
बेटा- कभी अफगानिस्तान गए हो?
पिता- कभी नहीं
बेटा- तो फिर ये आतंकवादी आइटम कहां से लाए?

Today Funny Jokes In Hindi Father Son Chutkule Mother Son Viral Jokes Jija Sali Latest New Jokes 2025
जोक्स इन हिंदी - फोटो : freepik
पत्नी (पति से)- सुनिए उठ जाइए, मैं रोटी बना रही हूं
पति- तो, मैं कौन सा तवे पर लेटा हूं....

पति- पत्नी में जबरदस्त लड़ाई हुई
पत्नी- मैं मायके जा रही हूं
पति- और मैं मंदिर जा रहा हूं
पत्नी- अब चाहे लाख मन्नतें मांग लो, फिर भी मैं वापस नहीं आऊंगी
पति- पगली मन्नत पूरी हो गई है, इसलिए जा रहा हूं.....
Today Funny Jokes In Hindi Father Son Chutkule Mother Son Viral Jokes Jija Sali Latest New Jokes 2025
मजेदार जोक्स - फोटो : freepik
पप्पू- यार मच्छर भी कितने चतुर होते हैं
गप्पू- वो कैसे?
पप्पू- ज्यादातर उसी हाथ पर बैठते हैं, जिस हाथ में मोबाइल होता है
जानते हैं कि बंदा इस हाथ को नहीं हिलाएगा.....


Funny Chutkule: ससुर से दामाद- अगर पत्नी से गलती हो जाए तो, वजह पढ़कर खूब हंसेंगे आप

विज्ञापन
विज्ञापन
Today Funny Jokes In Hindi Father Son Chutkule Mother Son Viral Jokes Jija Sali Latest New Jokes 2025
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
साली- मेरी बहन तो गाय है गाय
जीजा- फिर गौशाला में रखते, मेरे साथ क्यों बांध दी?

जीजा- तुम्हारी दीदी से शादी करके मुझे एक फायदा हुआ है
साली- कौन सा फायदा?
जीजा- मुझे मेरे गुनाहों की सजा इसी जन्म में मिल गई.....
विज्ञापन
Today Funny Jokes In Hindi Father Son Chutkule Mother Son Viral Jokes Jija Sali Latest New Jokes 2025
टीचर-स्टूडेंट फनी जोक्स - फोटो : freepik
पेपर देते समय एक छात्र बिल्कुल चुप बैठा था
टीचर- तुम परेशान क्यों हो? 
छात्र चुप रहा
टीचर- क्या तुम पैन भूल गए? 
छात्र फिर चुप रहा
टीचर- क्या हुआ रोल नम्बर भूल गए? 
छात्र फिर चुपचाप रहा
टीचर- क्या कैल्कुलेटर भूल गये हो? 
छात्र- अरे चुप हो जा मेरी मां
इधर मैं गलत सब्जेक्ट की पर्चियां ले आया और तुझे पैन पेंसिल की आग लगी है....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed