फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज के मजेदार जोक्स: गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप के बाद मंदिर में जाकर बोला लड़का- बिछड़ा यार मिला दे, ओ रब्बा..., पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

Tue, 25 Jan 2022 11:21 AM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Tue, 25 Jan 2022 11:21 AM IST
विज्ञापन
today funny jokes in hindi after the breakup with the girlfriend boy went to the temple crying most funny chutkule in hindi
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में इंसान जल्द ही मानसिक तनाव और चिंता का शिकार हो जाता है। इसकी वजह से वह कई बीमारियों से घिर जाता है। अगर आपको इन बीमरियों से बचना है, तो दिन में समय निकालकर एक बार जरूर जोर जोर से हंसना चाहिए। हंसने से इंसान का मन प्रसन्न रहता है। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में मदद करते हैं। इसलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। 

भिखारी- भगवान के नाम पे कुछ दे दे बाबा

लड़की- मैं बाबा नहीं बेटी हूं

भिखारी-भगवान के नाम पे कुछ दे दे बेटी

लड़की- अरे मेरा नाम पूजा है

भिखारी- भगवान के नाम पे कुछ दे दे पूजा बेटी

लड़की- मेरा पूरा नाम है पूजा शर्मा

भिखारी- भगवान के नाम पे कुछ दे दे बेटी पूजा शर्मा

लड़की- घर में मुझे प्यार से राजकुमारी कहते हैं

भिखारी- भगवान के नाम पे कुछ दे दे बेटी राजकुमारी पूजा शर्मा

लड़की- हम्म ये हुई ना बात, माफ़ करो बाबा घर पे कोई नहीं है।

भिखारी बेहोश।

today funny jokes in hindi after the breakup with the girlfriend boy went to the temple crying most funny chutkule in hindi
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock

गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप के बाद देहाती लड़का रोता हुआ मंदिर में जाकर भगवान से बोला...

लड़का-बिछड़ा यार मिला दे, ओ रब्बा...

भगवान बोले-बगल में हनुमान मंदिर है। वहीं, जाकर प्राथमिकी दर्ज कराओ...

माता सीता को उन्होंने ही ढूंढा था।

today funny jokes in hindi after the breakup with the girlfriend boy went to the temple crying most funny chutkule in hindi
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock

टीचर- कल क्यों नहीं आया?

पप्पू- नहीं बताऊंगा?

टीचर चांटा मारकर- जल्दी बता,

पप्पू- दिवाली पर गर्लफ्रेंड के साथ था।

टीचर- इतना छोटा होके भी

गर्लफ्रेंड के साथ घूमता है, कौन थी वो लड़की ?

पप्पू- आपकी बेटी !!!

(टीचर बेहोश )

विज्ञापन
विज्ञापन
today funny jokes in hindi after the breakup with the girlfriend boy went to the temple crying most funny chutkule in hindi
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock

संता पर बिजली का तार गिर गया, 

संता तड़प-तड़पकर मरने ही वाला था 

फिर अचानक पहुंच गया बंता और बोला बिजली तो दो दिन से बंद है। 

संता उठ गया और बोला- ‘अरे! अरे!! डरा दिया था ना।

विज्ञापन
today funny jokes in hindi after the breakup with the girlfriend boy went to the temple crying most funny chutkule in hindi
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock

पत्नी रूठकर-तुम मेरा जरा भी ध्यान नहीं रखते

पति-अरे एक तुम ही तो हो, जो मेरे इस घर को स्वर्ग बना सकती हो

पत्नी-सचमुच डार्लिंग...कैसे ?

पति-मायके जाकर।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed