जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
आज के मजेदार जोक्स: दामाद से बोला ससुर - मेरी बेटी के आंखों में आंसू ना आए, जवाब सुनकर हो जाएंगे लोटपोट, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले
सेल्समैन- मैडम, मेरे पास एक ऐसी किताब है, जिसमें पतियों के देर रात तक घर से बाहर रहने के 100 बहाने बताए गए हैं,
क्या आप इस किताब को खरीदना चाहेंगी...?
महिला- मैं इस किताब को खरीदूं ऐसा आपको क्यों लगता है...?
सेल्समैन- मैडम, क्योंकि इस किताब की एक प्रति आज सुबह ही मैंने आपके पति को बेची है...!
क पार्क में जलता हुआ पटाखा देखकर चिंटू ने पिंटू से कहा...
चिंटू- चल दोस्त, इसे पुलिस के हवाले कर देते हैं।
पिंटू- लेकिन यार इनमें से अगर कोई बीच में ही फट गया तब क्या करेंगे?
चिंटू- तो हम सच नहीं बोलेंगे....कह देंगे कि एक ही पटाखा मिला था।
करवा चौथ के अवसर पर दुकान की पिंकी ने सभी चूड़ियां देखी ली...
पिंकी- सामने वाले डिब्बे में क्या है?
दुकानदार- बहन, रहम कर थोड़ा, उसमें मेरा लंच है।
सोनू- तुम आज तक कभी किसी की शोक सभा में गए हो?
मोनू- हां, एक बार गया था, लेकिन बहुत बेकार लोग थे
सोनू- क्यों.....????
मोनू- मैं 3 घंटे बैठा रहा किसी ने मुझसे हंसकर बात तक नहीं की....