जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
आज के मजेदार जोक्स: लड़की ने दिया धमाकेदार जवाब, लड़के के अरमानों पर फिरा पानी, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले
एक पिता अपनी बेटी के लिए लड़का देखने
गया।
उन्होंने लड़के के पिता से पूछा-
छोरा काई करे है?
लड़के का पिता- सीए है।
उन्होंने पूछा– छोरा की बहन काई करे है?
लड़के का पिता- बा भी सीए है।
उन्होंने फिर पूछा- छोरा की मां का करे है?
लड़के का पिता- बा भी सीए है।
उन्होंने फिर पूछा- अरे वाह! सब सीए हैं,
मतलब आप भी सीए ही होंगा?
लड़के का पिता- ना ना… मैं तो घाघरा
ब्लाउंज कटींग करूं…
ये सब लोग सीए हैं।
एक बार एक बादशाह ने खुशी में सब कैदी
रिहा कर दिये।
उन कैदियों में बादशाह ने
एक कैदी को देखा जो बहुत ही बुजुर्ग था।
बादशाह- तुम कब से कैद में हो?
बुजुर्ग- आप के अब्बा के दौर से।
यह सुनकर बादशाह की आंखों में आंसू आ
गये और बोला..
इसको दोबारा कैद करो ये अब्बा की
निशानी है।
शक्की पत्नी का शक दूर करने के लिए, पति ने दाढ़ी रख ली,
पूजा,पाठ करने लगा और गीता ,रामायण भी पढने लगा!
गरीबों की मदद करने लगा, सारे गलत काम छोड़ दिये
और प्रभु की भक्ति में लग गया!
अब पत्नी फ़ोन पर, अपने पति
के बारे में, सहेली को बता रही
थी।
कमीना अब स्वर्ग की अप्सराओं के चक्कर में है।
टीचर- शाहजहां कौन था?
सोनू- वह एक मजदूर था।
टीचर- कैसे?
सोनू- आपने ही तो कहा था कि शाहजहां ने कई इमारतों का निर्माण किया था।