फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज के मजेदार जोक्स: पत्नी की बात सुनकर पति हो गया बेहोश, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

Sat, 31 Aug 2024 02:07 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sat, 31 Aug 2024 02:07 PM IST
विज्ञापन
Today Funny Jokes: Husband Wife Jokes in Hindi Viral Chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : Amar Ujala

Today Funny Jokes: हंसना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है।  हंसने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है। हंसने के लिए किसी खास मौके का इंतजार नहीं करना चाहिए, क्योंकि कभी भी समय निकालकर हंस सकते हैं। सेहतमंद रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को हंसने की सलाह देते हैं। मजेदार जोक्स और चुटकुले माहौल को खुशनुमा बनाने में मददगार होते हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं। जो आपको हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देंगे।



पिंटू- दादी नींद नहीं आ रही है, टीवी देख लूं...?
दादी- मुझसे बातें कर ले...!
पिंटू- दादी क्या हम हमेशा छह लोग ही रहेंगे, आप, मम्मी, पापा, दीदी, मैं और मेरी बिल्ली...?
दादी- नहीं बेटा, आपके लिए कल डॉगी भी आ रहा है, तो सात हो जाएंगे...!
पिंटू- पर, दादी डॉगी तो बिल्ली को खा जाएगा, तो फिर छह हो जाएंगे...!
दादी- नहीं बेटा, आपकी शादी हो जाएगी, तो फिर सात हो जाएंगे...! 
पिंटू- फिर बहन चली जाएगी शादी करके, तो फिर छह हो जाएंगे...! 
दादी- फिर आपका बेटा हो जाएगा, तो फिर सात हो जाएंगे...। 
पिंटू- तब तक आप मर जाओगी... वापस छह हो जाएंगे। 
दादी (गुस्से में)- तू जा... टीवी ही देख ले...!
 

Today Funny Jokes: Husband Wife Jokes in Hindi Viral Chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : Istock

पत्नी- सुन रहे हो जी, आपके लिए मेरी क्या कीमत है? 
पति- जानू तू तो करोड़ों की है... 
पत्नी- तो उसी करोड़ों में से 50000 रुपये देना, सहेलियों के साथ सिंगापुर घूमने जाना है फिर क्या था 
पति बेहोश!
 

Today Funny Jokes: Husband Wife Jokes in Hindi Viral Chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : Istock

पति पत्नी से- तुम बाहर जाती हो तो मुझे डर लगा रहता है।
पत्नी- मैं जल्दी आ जाऊंगी।
पति- इसी बात का तो डर लगा रहता है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Today Funny Jokes: Husband Wife Jokes in Hindi Viral Chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : Istock

एक पागल आदमी अपनी बीवी से कहता है....
कि कभी-कभी चुप भी रहा करो।
मगर एक बुद्धिमान आदमी कहता है कि
तुम्हारे लब जब खामोश रहते हैं, तो चेहरा बेहद सुंदर लगता है।

Chutkule: साली- जीजा जी क्या आप मेरे लिए शेर को मार के ला सकते हो? फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी

Jokes: टीचर- जो बेवकूफ है वो खड़ा हो जाए? फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी

विज्ञापन
Today Funny Jokes: Husband Wife Jokes in Hindi Viral Chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : Istock

लॉकडाउन में नींद और सपने
लॉकडाउन में नींद का समय इतना बढ़ गया है कि...... 
कुछ दिनों से सपने रिपीट हो रहे है।
और कल तो हद  हो गई, जब दो सपनों  के बीच विज्ञापन आने लगे

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed