फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज के मजेदार जोक्स: पति-पत्नी के बीच हुई जबरदस्त लड़ाई, वजह पढ़कर नहीं रुकेगी आपकी हंसी

Fri, 03 Oct 2025 01:42 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Fri, 03 Oct 2025 01:42 PM IST
सार

Funny Jokes: अगर आप सुबह-शाम हंसते रहते हैं, तो मानसिक तनाव आपके आस-पास भी नहीं भटकता है। स्वस्थ रहने के लिए इंसान को हर दिन हंसना चाहिए। लोगों को हंसाने में जोक्स और चुटकुले काफी मदद करते हैं।

विज्ञापन
Today Funny Jokes Husband Wife Desi Chutkule Pati Patni Whatsaap New Jokes Joke Of The Day
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik

Chutkule In Hindi: इंसान को अच्छे स्वास्थ के लिए हंसना चाहिए। इससे मन और शरीर दोनों स्वस्थ रहता है। आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में मानिसक तनाव और चिंता की वजह से होने वाली बीमारियों से बचना है, तो इंसान को अपनी दिनचर्या में हंसी को शामिल कर लेना चाहिए। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में काफी मदद करते हैं। इसलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स (Funny Jokes) और चुटकुले (Chutkule) लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे।



पति-पत्नी के बीच हुई जबरदस्त लड़ाई
पति- चुप हो जाओ
पत्नी- तुम क्यों नहीं चुप हो जाते
दोनों के बीच झगड़ा और बढ़ता गया 
पत्नी- मैं अब तुम्हारे साथ रहना ही नहीं चाहती
पति- खबरदार, जो लड़ते समय खुशी वाली कोई बात कही तो.....

पत्नी- सुनो बाहुबली अच्छी है, देख लो
फोन में बिजी पति कमरे से बाहर चला गया 
पत्नी- अंदर आ जाओ, मैंने बाहुबली बोला बाजूवाली नहीं......

Today Funny Jokes Husband Wife Desi Chutkule Pati Patni Whatsaap New Jokes Joke Of The Day
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
महिला- डॉक्टर साहब मुझे कुछ डाइटिंग टिप्स दीजिए
जिससे मैं पतली हो जाऊं
डॉक्टर- ऐसी चीजों से दूर रहें, जो तुम्हें मोटा बनाती हों
महिला- जैसे?
डॉक्टर- जैसे कि वजन तौलने वाली मशीन, शीशा,
आपकी मोटी तस्वीरें और सबसे जरूरी 'पतले दोस्त'.....
Today Funny Jokes Husband Wife Desi Chutkule Pati Patni Whatsaap New Jokes Joke Of The Day
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
बॉयफ्रेंड (गर्लफ्रेंड से)- एक जमाना था, जब प्यार में लोग अमर होते थे
फिर समय आया लोग प्यार में अंधे हो जाते थे
गर्लफ्रेंड- फिर 
बॉयफ्रेंड- अब तो समय वो है, जब प्यार मे लोग तोतले हो जाते हैं
गर्लफ्रेंड- वो कैसे?
बॉयफ्रेंड- मेले बाबू ने थाना थाया...


Hindi Chutkule: बारिश के मौसम को लेकर सुरेश ने रमेश से कही ऐसी बात, पढ़कर खूब हंसेंगे आप

विज्ञापन
विज्ञापन
Today Funny Jokes Husband Wife Desi Chutkule Pati Patni Whatsaap New Jokes Joke Of The Day
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : freepik
सेल्समेन- सर कॉकरोच के लिए पाउडर लेंगे क्या?
आदमी- नहीं हम कॉकरोच को इतना लाड प्यार नहीं करते
आज पाउडर लगा देंगे तो कल फोग मांगेगा
सेल्समेन बेहोश....

मास्टर जी ने चिंटू का लंच खा लिया और बोले-
बेटा घर जाकर मेरा नाम तो नहीं लोगे न?
चिंटू- जी, मैं कह दूंगा कुत्ता खा गया..... 
विज्ञापन
Today Funny Jokes Husband Wife Desi Chutkule Pati Patni Whatsaap New Jokes Joke Of The Day
जोक्स इन हिंदी - फोटो : freepik
गप्पू- यार मैने सुना है, शहर मे गर्लफ्रेंड को Gf कहते हैं
पप्पू- हां
गप्पू- लेकिन हमारे गांव में Gf का मतलब होता है, 
गोबर फेंकने वाली.....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed