Chutkule Hindi: आपको इस भागदौड़ भरी जिंदगी में भी स्वस्थ रहना है, तो नियमित रूप से हंसने की आदत डाल लीजिए। अगर आप सुबह और शाम हंसते हैं, तो कई गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। हम आपके लिए कुछ चटपटे चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे।
संता अपने हेल्थ के बारे में अपने डॉक्टर से मिलने गया,
संता की नौकरी, पगार, काम के प्रकार इत्यादि को सुनकर डॉक्टर ने सलाह दी-
ज़्यादातर पैदल चला करो
कोल्डड्रिंक्स कम कर दो
शराब तो बिलकुल ही छोड़ दो
बहुत ज्यादा पानी पियो
अगर आप-पास जाना हो तो रिक्शा से मत जाओ, चल के जाओ
बाहर का खाना पूरी तरह से बंद करो
घर पर तेल, घी मत खाओ और मांस, अंडे, मछली खाना बंद करो
संता ने हां तो बोल दिया.. फिर डरते-डरते सवाल पूछा-
डॉक्टर साब...मुझे हुआ क्या है??
डॉक्टर- तुम्हें हुआ कुछ नहीं है...तुम्हारी सैलरी ही कम है बे! इलाज झेल नहीं पाओगे...
बैंक मैनेजर- कैश खत्म हो गया है कल आना।
संता गुस्से में- लेकिन मुझे मेरे पैसे अभी चाहिए।
मैनेजर- देखिये आप गुस्सा मत करिए, शांति से बात कीजिए।
संता- ठीक है है बुलाओ शांति को, आज उसी से बात करूंगा।
एक आदमी मुर्गे का फर्म चलाता था
उसने किसी फौजी रिश्तेदार को दावत पर बुलाया
रिश्तेदार दो मुर्गे खा गया फिर भी उसका पेट नहीं भरा
उसकी नजर और मुर्गों पर थी
रिश्तेदार (आंगन में एक बूढे मुर्गे को देखकर)- देखो, ये मुर्गा किस शान से लड़खड़ा रहा है
आदमी (चिढ़कर)- शान क्यों न हों? इसके दो बेटे एक फौजी अधिकारी की सेवा जो कर चुके हैं...
संता ने नाई की दुकान खोली।
बंता एक दिन संता की दुकान पर शेविंग कराने आया।
संता ने बंता से पूछा- मूछ रखनी हैं, क्या ?
बंता-हां
संता , बंता की मूछ काट के बोला- ले रख ले, जहां तुझे रखनी हैं।
एक बार एक दामाद शराब पी कर घर लौटा।
फिर ससुराल वालों से बचने के लिए चुपचाप लैपटॉप खोल कर काम करने लगा।
ससुर-आज फिर पी के आए हैं?
दामाद- नहीं।
ससुर- तो, सूटकेस खोल के क्या रेडियो स्टेशन लगा रहे हैं।