फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Funny Jokes: बब्लू ने टीचर के लिए बनवाया चश्मा, वजह जानकर हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट

Wed, 03 Jan 2024 12:43 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Wed, 03 Jan 2024 12:43 PM IST
विज्ञापन
Teacher student jokes and chutkule in hindi read Funny Jokes
जोक्स - फोटो : iStock

Funny Jokes: हंसना-मुस्कुराना हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। अगर आप इसे अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बना लेते हैं तो आपको कई फायदे देखने को मिल सकते हैं। मेडिकल साइंस भी मानता है कि हंसते रहने और खुश रहने वाले लोग शारीरिक-मानसिक तौर पर ज्यादा स्वस्थ और फिट रहते हैं। दौड़ती-भागती और तनाव से भरी इस जिंदगी में हंसने के तरीके ढूंढने की आदत बनाइए, ये बहुत जरूरी है। आपके लिए हम लेकर आए हैं कुछ मजेदार जोक्स जिसे पढ़कर आपके चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी, कुछ पल के लिए ही सही आप सारे तनाव को भूल जाएंगे। 



पति- पत्नी चोरी के बारे में बात कर रहे थे...
पति - जो चोरी करता है, वो बाद में बहुत पछताता है।
पत्नी (रोमांटिक अंदाज में) बोली - और तुमने शादी से पहले जो मेरी नींदें चुराई थी,
मेरा दिल चुराया था, उनके बारे में क्या ख्याल है...?
पति - कह तो रहा हूं, जो चोरी करता है वो बाद में बहुत.....!

Teacher student jokes and chutkule in hindi read Funny Jokes
जोक्स - फोटो : iStock
पत्नी- सुनो जी, तुम चुकंदर खाया करो
पति- पर क्यों?
पत्नी- इसे खाने से खून अच्छा लाल  और गाढ़ा होता है
पति- अच्छा, अब तुम्हें खून भी लाल वाला पीना है
Teacher student jokes and chutkule in hindi read Funny Jokes
जोक्स - फोटो : iStock
शिक्षक दीपू से- दीपू, अगर रात में कोई मच्छर काट ले तो क्या करना चाहिए? 
दीपू- मास्टर जी, खुजली करके चुपचाप सो जाना चाहिए,
क्योंकि आप कोई रजनीकांत तो हैं नहीं कि मच्छर से भी सॉरी बुलवा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Teacher student jokes and chutkule in hindi read Funny Jokes
जोक्स - फोटो : iStock
गोलू- मां मेरे सारे खिलौने जल्दी से बिस्तर के नीचे छिपो दो...
गोलू की मां- ऐसा क्यों? 
गोलू- क्योंकि मेरा दोस्त चिंकू आने वाला है।
गोलू की मां- क्या वो तेरे सारे खिलौने चुरा लेगा?
गोलू- नहीं मां, वह अपने सारे खिलौने पहचान लेगा।
विज्ञापन
Teacher student jokes and chutkule in hindi read Funny Jokes
जोक्स - फोटो : iStock
डॉक्टर- चश्मा किसके लिए बनवाना है?
बब्लू- टीचर के लिए
डॉक्टर- पर क्यों?
बब्लू- क्योंकि उन्हें मैं हमेशा गधा ही नजर आता हूं
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed