फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jokes: मेरे घर में हमेशा मेरा ही हुक्म चलता है, ससुर की बात सुनकर दामाद के उड़ गए होश

Tue, 05 May 2026 01:20 PM IST
Soniya Kaushik फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Soniya Kaushik Updated Tue, 05 May 2026 01:20 PM IST
सार

Hindi Jokes: हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसने के एक नहीं, बल्कि कई फायदे हैं। अगर आप खुलकर हंसते हैं, तो मानसिक तनाव की वजह से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं, क्योंकि हंसी एक दवा की तरह है।

विज्ञापन
Sasur Damad Funny Chutkule In Hindi Saas Bahu Hindi Jokes Pati Patni Comedy Jokes Jija Sali New Jokes
फनी जोक्स - फोटो : freepik

Funny Jokes In Hindi: जोक्स और चुटकुले आपके तनाव को कम करने का काम करते हैं, जिससे आप प्रसन्न रहते हैं और सकारात्मक भी सोचते हैं। हर इंसान को स्वस्थ रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ मजेदार चुटकुले (Chutkule) लेकर आए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इन ठहाकेदार चुटकुलों (Funny Chutkule) को पढ़कर आप हंसने पर मजबूर हो जाएंगे। तो देर किस बात की है, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला......



ससुर- मेरे घर में हमेशा मेरा ही हुक्म चलता है
दामाद- वो कैसे?
ससुर- अगर मैं कहूं कि गर्म पानी लाओ, तो
तुम्हारी सास गर्म पानी ले आती है और अगर
कहूं कि ठंडा लाओ तो तुरंत ठंडा
दामाद- बहुत अच्छा, फिर क्या होता है?
ससुर- होना क्या है, मैं घर के सारे
जूठे बर्तन धो देता हूं
दामाद बेहोश........

Sasur Damad Funny Chutkule In Hindi Saas Bahu Hindi Jokes Pati Patni Comedy Jokes Jija Sali New Jokes
फनी जोक्स - फोटो : freepik
पप्पू- सूर्यास्त के बाद अपनी पत्नी से नहीं लड़ना चाहिए

गप्पू- क्यों?
पप्पू- क्योंकि वेदों के अनुसार सूर्यास्त के बाद असुरी ताकत 
दुगनी हो जाती है.....


राजू (गोलू से)- पता है, सुरेश को बीड़ी पीने की लत लग गयी थी

गोलू- फिर क्या हुआ?
राजू- उसके पिता ने लत छुड़ाने के लिए योगा क्लास में भेजा
गोलू- फिर
राजू- सुरेश अब पांव से भी बीड़ी पी लेता है.....

Sasur Damad Funny Chutkule In Hindi Saas Bahu Hindi Jokes Pati Patni Comedy Jokes Jija Sali New Jokes
सास-बहू जोक्स - फोटो : अमर उजाला
सास- मुझे तुम पर पूरा भरोसा है, किचन संभाल लोगी
बहू किचन में गई और कुछ देर बाद,
टूटने की जोरदार आवाज आई
सास- क्या तोड़ दिया बहू?
बहू- आपका भरोसा.....

Hindi Jokes: एक शादी के रिसेप्शन में गया पप्पू, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

Chutkule: बॉयफ्रेंड से गर्लफ्रेंड- कोई रोमांटिक शायरी सुनाओ न जानू, फिर जो हुआ पढ़कर कंट्रोल नहीं होगी हंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
Sasur Damad Funny Chutkule In Hindi Saas Bahu Hindi Jokes Pati Patni Comedy Jokes Jija Sali New Jokes
फनी जोक्स - फोटो : freepik
पिता- क्या कर रही हो?
बेटी- पढ़ रही हूं
पिता- शाबास, क्या पढ़ रही हो?
बेटी- आपके होने वाले दामाद के मैसेज
पिता बेहोश....


बेटी (पिता से)- एक लड़का मेरे पीछ़े पड़ा है,
वो बार-बार मुझे I Love You बोलता है
मै क्या करूं?
पिता- एक काम कर उससे शादी कर ले,
फिर जिंदगी में दोबारा नहीं बोलेगा.......
विज्ञापन
Sasur Damad Funny Chutkule In Hindi Saas Bahu Hindi Jokes Pati Patni Comedy Jokes Jija Sali New Jokes
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
लड़का (लड़की से)- इलेक्शन की डेट फिक्स हो गई है
लड़की- तो क्या हुआ
लड़का- उस दिन पता चल जाएगा कि मोहल्ले की 
कौन-कौन सी लड़कियां 18 साल की हो गयी हैं.....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed