फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज के मजेदार जोक्स: संता बाल कटवाने गया, फिर जो हुआ जानकर नहीं रोक पाएंगे हंसी

Tue, 03 Oct 2023 11:04 AM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Tue, 03 Oct 2023 11:04 AM IST
विज्ञापन
Santa Banta Jokes in hindi read majedar chutkule in hindi
आज के मजेदार चुटकुले - फोटो : amar ujala

Majedar Chutkule: सेहतमंद रहने के लिए नियमित रूप से हंसना बेहद जरूरी है। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों के पास परिवार के साथ बैठकर सुख-दुख बांटने का समय नहीं मिलता है। इसकी वजह से लोग खुलकर अपनी बात अपनों से कह नहीं पाते और मानसिक तनाव में रहने लगते हैं। इसलिए सेहतमंद रहने के लिए जरूरी है कि आप हमेशा खुश रहे। जब आप तनाव से दूर रहेंगे, तो कई बीमारियों से बच सकते हैं। ये जोक्स आपको हंसाने में मदद कर सकते हैं।



संता नाई की दुकान पर बाल कटवा रहा था,
इतने में ही एक बहुत ही सुंदर लड़की दुकान में आई
संता बोला- नमस्ते जी, आप बहुत सुंदर हैं
लड़की- शुक्रिया
संता - क्या आज शाम को हम कहीं मिल सकते हैं?
लड़की- जी नहीं, मैं शादीशुदा हूं।
संता - पति से कह देना सहेली से मिलने जा रही हूं।
लड़की- आप खुद कह दो वही इस समय आपके बाल काट रहे हैं।
नाई ने संता को ही गंजा कर डाला।

Santa Banta Jokes in hindi read majedar chutkule in hindi
जोक्स - फोटो : iStock
रमेश जलेबी बेच रहा था, लेकिन कह रहा था आलू ले लो आलू ले लो...
राहगीर- लेकिन ये तो जलेबी है
रमेश- चुप हो जा! वरना मक्खियां आ जाएंगी।
 
Santa Banta Jokes in hindi read majedar chutkule in hindi
जोक्स - फोटो : iStock
पत्नी बीमार पति को डाक्टर के पास ले गयी..
डाक्टर ने कहा “ इनको अच्छा खाना दो,हमेशा खुश रखो, 
घर की कोई भी प्राब्लम इनसे डिसकस ना करो,
फाल्तू की फरमाइशें करके इनकी चिंताये मत बढ़ाओ तो ये छ महीने में ठीक हो जायेंगे..
रास्ते में पति ने पत्नी से पूछा “ क्या कहा डाक्टर ने ?”
पत्नी बोली “ डाक्टर ने जवाब दे दिया है”
विज्ञापन
विज्ञापन
Santa Banta Jokes in hindi read majedar chutkule in hindi
जोक्स - फोटो : iStock
टीटू- लड़कियों के साथ कितना अच्छा है यार
शादी से पहले पापा की परी होती हैं और शादी के बाद घर की लक्ष्मी हो जाती हैं।
मौंटी- और लड़के?
टीटू- लड़कों का क्या, शादी से पहले पापा से मार खाते हैं।
और शादी के बाद बीवी से।
विज्ञापन
Santa Banta Jokes in hindi read majedar chutkule in hindi
जोक्स - फोटो : iStock
दो आदमी शराब के नशे में धुत्त होकर रेल की पटरियों के बीचों-बीच जा रहे थे….
पहला : हे भगवान, मैंने इतनी सीढ़ियां पहले कभी नहीं चढ़ीं
दूसरा: अरे सीढ़ियाँ तो ठीक हैं, मैं तो इस बात को लेकर हैरान हूं कि
हाथ से पकड़ने के लिए रेलिंग कितने नीचे लगी हुई हैं …..
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed