Jokes in Hindi: यदि आप सेहतमंद रहना चाहते हैं तो आपको सुबह और शान हंसने की आदत डाल लेनी चेहिए। यदि आप हमेशा हंसते मुस्कुराते रहते हैं, तो आप कई गंभीर बीमारियों से बच कर रह सकते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को स्वस्थ रखने के लिए हंसने को कहते हैं। हंसी हमें मानसिक तनाव और चिंता से दूर रखने में मदद करती है। इसलिए हम सभी को नियमित रूप से हंसने की सलाह दी जाती है। ये इंसान को कई गंभीर बीमारियों से भी बचाती है। दरअसल, हंसना भी एक योग है, जो हमें कई बीमारियों से सुरक्षा प्रदान करता है। लेकिन अगर आपके पास हंसने की कोई वजह नहीं है, तो आप जोक्स और चुटकुले पढ़कर हंस सकते हैं। इसलिए हम आपके लिए मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसने पर मजबूर हो जाएंगे।
Jokes in Hindi: जब अचानक बंद हो गया वाईफाई, पढ़िए लोटपोट करने वाले धमाकेदार चुटकुले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी- जरा किचन से नमक लेते आना।
पति- यहां तो कहीं नमक नहीं है।
पत्नी- तुम तो हो ही अंधे, कामचोर हो. एक काम ढंग से नहीं कर सकते,
बस बहाने बनाते रहते हो. जिंदगी में कुछ तो काम करो।
मुझे पता था कि तुम्हें नहीं मिलेगा...इसलिए पहले ही ले आई थी।
अब कोई बताए इसमें पति कहां गलत है।
भूगोल पढ़ाने वाली एक मैडम बहुत दुबली-पतली थीं।
उनकी पोस्टिंग एक गांव में हो गई।
एक दिन वो क्लास में बच्चों से प्रश्न पूछ रही थीं-बताओ बच्चों, धरती घूमती हुई क्यों नजर आती है?
एक लड़के ने कहा, मैडम जी कुछ खा लिया करो।
बिना खाए स्कूल आओगी तो धरती ऐसे ही घूमती नजर आएगी।
एक शराबी सडक पर जा रहा था अचानक फिसलकर वह कीचड में गिर गया
उसी वक्त बिजली चमकी तो शराबी बोला-हे भगवान एक तो पहले कीचड
में गिरा दिया और अब फोटो भी खींच रहे हो”
गर्लफ्रेंड- क्या आप मेरे लिए शेर को मार के ला सकते हो?
बॉयफ्रेंड - नो जी, कुछ और बताओ, मैं तुम्हारे लिए और कुछ भी कर सकता हूं..
गर्लफ्रेंड- क्या मैं तुम्हारा फेसबुक/व्हाट्सऐप चेक कर सकती हूं
बॉयफ्रेंड- कहां है वो शेर जिसके बारे में तुम बात कर रहीं थीं?