फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Funny Jokes: भूलने की बीमारी का डॉक्टर ने बताया ऐसा इलाज, पढ़िए लोटपोट करने वाले चुटकुले

Fri, 14 Oct 2022 01:25 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Fri, 14 Oct 2022 01:25 PM IST
विज्ञापन
Santa aur Banta ke Chutkule Read Whatsapp Jokes in Hindi
jokes - फोटो : istock

Viral Chutkule: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में सेहतमंद रहना बहुत जरूरी है, जिसके लिए आपको नियमित रूप से हंसना चाहिए। अगर आप हंसते हैं तो आपका मन और शरीर दोनों स्वस्थ रहता है। सेहतमंद रहने के लिए हमें हर दिन सुबह और शाम हंसना चाहिए। कुछ क्षण के लिए सब कुछ भूलकर हमें खुलकर हंसना चाहिए। यही कारण है कि हम आपको हंसाने के लिए दर दिन कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आते हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाते हैं। आज भी हम कुछ मजेदार और धमाकेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिसे पढ़कर आप लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का मजेदार सिलसिला..



मरीज- डॉक्टर में हर बात तुरंत भूल जाता हूं? कोई दवाई दीजिए !
डॉक्टर -एक काम करो, पहले आप मुझे फीस दे दो, 
कहीं तुम दवाई लेने के बाद मेरी फीस भी भूल गए तो।

Santa aur Banta ke Chutkule Read Whatsapp Jokes in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock

टीचर ने साइंस लैब में अपनी जेब से एक सिक्का
निकाला और एसिड में डाला, फिर छात्र से पूछा -
कि ये सिक्का घुल जाएगा या नहीं...?
छात्र- सर नहीं घुलेगा...!
टीचर- शाबाश... लेकिन तुम्हें कैसे पता...?
छात्र- सर अगर एसिड में डालने से अगर सिक्का घुलता, तो आप सिक्का हमसे मांगते, ना कि अपनी जेब से निकालते...!

Santa aur Banta ke Chutkule Read Whatsapp Jokes in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock

80 साल की एक बुज़ुर्ग महिला ने कोर्ट में तलाक के लिए अर्जी लगाई।
जज ने बुजुर्ग महिला से पूछा- इस उम्र में तलाक क्यों लेना चाहती हैं आप?
महिला- जज साहब, मेरे पति मुझ पर मानसिक अत्याचार कर रहे हैं।
जज- वो कैसे ?
महिला- इनकी जब मर्जी होती है, मुझे खरी-खोटी सुना देते हैं। 
और जब मैं बोलना शुरू करती हूं तो अपने कान की मशीन निकाल देते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Santa aur Banta ke Chutkule Read Whatsapp Jokes in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock

पति-पत्नी की लड़ाई हो गई दिनभर चुपचाप रहने के बाद
पत्नी पति के पास आकर बोली- इस तरह झगड़ा करने बाद अच्छा नहीं लग रहा,
एक काम करते हैं, थोड़ा तुम समझौता करो, थोड़ा मैं करती हूं.
पति- ठीक है, क्या करना है?
पत्नी- तुम मुझसे माफी मांग लो और मैं आपको माफ कर देती हूं.
पत्नी की बात सुनकर पति अभी तक सोच रहा है...

विज्ञापन
Santa aur Banta ke Chutkule Read Whatsapp Jokes in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock

महिला- मेरा वेट कैसे कम होगा? 
पति- अपनी गर्दन को रोजाना दाएं बाएं हिलाती रहो.
महिला- किस समय? 
पति- जब कोई खाने को पूछे!

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed