फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jokes: सास- बहू आज तुम्हारा इस घर में पहला दिन है, फिर जो हुआ पढ़कर हंसते-हंसते हो जाएंगे बेहाल

Sat, 16 Aug 2025 10:27 AM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Sat, 16 Aug 2025 10:27 AM IST
सार

Comedy Jokes: हंसने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है। यही वजह है कि सेहतमंद रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को हंसने की सलाह देते हैं। हंसने के लिए आप जोक्स और चुटकुलों की मदद ले सकते हैं।

विज्ञापन
Saas Bahu Funny Jokes In Hindi Saas Damad Chutkule Pati Patni Viral Jokes Whatsapp New Jokes
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik

Viral Funny Jokes: हंसने से इंसान प्रसन्न रहता है और मन में अच्छे-अच्छे ख्याल आते हैं। सेहतमंद रहने के लिए हमें मानसिक तनाव से मुक्त रहना चाहिए। मानसिक तनाव से बचाने में हंसी हमारी काफी मदद करती है। इसलिए हम सभी को हर दिन हंसना चाहिए। ऐसे में हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स (Funny Jokes) और चुटकुले (Chutkule) लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। 



सास ने अपनी नई बहू को बुलाया और कहा-
आज तुम्हारा इस घर में पहला दिन है
तो जाओ रसोई में जाकर सबके लिए कुछ बना लो
बहू ने सास से पूछा- क्या बनाऊ मम्मी जी?
सास- जो तुम्हे सबसे ज्यादा पसंद हो वो बना लाओ
बहू किचन में गयी और कुछ देर बाद आवाज लगाई,
मम्मी जी आप लोग सोडा मिला कर लेते हैं या पानी से
सास बेहोश..... 

Saas Bahu Funny Jokes In Hindi Saas Damad Chutkule Pati Patni Viral Jokes Whatsapp New Jokes
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
सेल्समेन- सर कॉकरोच के लिए पाउडर लेंगे क्या?
पप्पू- नहीं हम कॉकरोच को इतना लाड प्यार नहीं करते
आज पाउडर लगा देंगे, तो कल परफ्यूम मांगेगा
सेल्समेन के होश उड़ गए.....

बेटा- पापा आपने मम्मी में ऐसा क्या देखा जो शादी कर ली?
पिता- उसके गाल का छोटा सा तिल
बेटा- कमाल है, इतनी छोटी सी चीज के लिए
इतनी बड़ी मुसीबत मोल ले ली....
Saas Bahu Funny Jokes In Hindi Saas Damad Chutkule Pati Patni Viral Jokes Whatsapp New Jokes
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
लड़की वाले- हमें लड़का पसंद नहीं
लड़के वाले- पसंद तो हमें भी नहीं है,
अब क्या करें घर से निकाल दें?
 

Funny Jokes: पप्पू- क्यों रो रहा है भाई? गप्पू का जवाब पढ़कर हो जाएंगे लोटपोट

विज्ञापन
विज्ञापन
Saas Bahu Funny Jokes In Hindi Saas Damad Chutkule Pati Patni Viral Jokes Whatsapp New Jokes
वायरल जोक्स - फोटो : freepik
लड़का गर्लफ्रेंड के घर के बाहर खड़ा था
तभी लड़की की मां बाहर आईं और बोली
बेटा क्यों खड़े हो?
लड़का- ऐसे ही आंटी
आंटी-  बेटा यही उम्र है, थोड़ा पढ़ो-लिखो करियर सेट कर लो
लड़का- आपकी लड़की तो मेरे से सेट हो नहीं रही आंटी
करियर क्या खाक सेट करूंगा...

महिला- डॉक्टर साहब, मेरे पति नींद में बातें करने लगे हैं,
क्या करूं?
डॉक्टर- उन्हें दिन में बोलने का मौका दीजिए...
विज्ञापन
Saas Bahu Funny Jokes In Hindi Saas Damad Chutkule Pati Patni Viral Jokes Whatsapp New Jokes
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
हरियाणा रोडवेज की बस में एक यात्री कंडक्टर से-
भाई बीड़ी पी सकूं सूं कै?
कंडक्टर- टिकट ले राखी है?
यात्री- हां ले राखी है
कंडक्टर- फेर चाहे सलफास खा ले....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed