फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Desi Chutkule: पति और पत्नी में हुई जबरदस्त लड़ाई, पढ़िए सोशल मीडिया पर वायरल फनी जोक्स

Fri, 02 Jan 2026 08:22 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Fri, 02 Jan 2026 08:22 PM IST
सार

Hindi Jokes: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग बेहद कम उम्र में ही तनाव का शिकार हो रहे हैं। इसका सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ता है। अगर आप ऐसे माहौल में स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए।

विज्ञापन
Pati patni jokes husband wife desi chutkule social media viral jokes and memes joke of the day jija sali jokes
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik

Chutkule In Hindi: स्वस्थ रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। हंसने से इंसान को मानसिक तनाव और चिंता जैसी समस्याएं नहीं होती हैं। इसलिए हम सभी को सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों के पास परिवार में एक साथ बैठकर बात करने के लिए वक्त नहीं है। ऐसे में इंसान को हंसते रहना चाहिए जिसकी वजह से वह तनाव मुक्त रहे। इंसान को हंसाने में जोक्स और चुटकुले (Jokes in Hindi, Chutkule) मदद करते हैं। इसलिए हम आपके लिए ऐसे वायरल जोक्स लेकर आए हैं जो आपको हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देंगे। 


पति और पत्नी में जबरदस्त लड़ाई हो रही थी
इतने में पति स्टूल पर चढ़कर फंदा पंखे में डालने की 
कोशिश करने लगा
पत्नी- हो गया क्या, जो करना चाह रहो हो
पति- क्यों क्या हुआ?
पत्नी- जरा जल्दी करो मुझे स्टूल की जरूरत है.....


पति दारू पीकर रात को घर देरी से पहुंचा, 
तो पत्नी हाथ में झाड़ू लेकर सामने खड़ी थी
पति- कितना काम करेगी तू? 
ला ये झाड़ू मुझे दे दे, रात के दो बजे हैं, 
सोना नहीं है क्या...? 
कुछ तो अपना ख्याल कर पगली
ये सुनकर बेचारी पत्नी की आंखों में आंसू आ गए......
Pati patni jokes husband wife desi chutkule social media viral jokes and memes joke of the day jija sali jokes
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Freepik
मिंटू केले खरीदने गया
मिंटू- एक केला कितने का है भाई ?
दुकानवाला- दस रूपये का 
मिंटू- चार रूपये में दे दे
दुकानवाला- चार रूपये में छिलका दूंगा
मिंटू- ये ले छह रूपये, सिर्फ केला दे दे छिलका तू रख ले....
Pati patni jokes husband wife desi chutkule social media viral jokes and memes joke of the day jija sali jokes
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : Amar Ujala
लड़का (लड़की से)- औरतें अपनी मांग में सिंदूर क्यों लगाती हैं?
लड़की- ताकि लड़कों का ध्यान रहे कि, जिस प्लॉट पर उनकी नजर है
उसका भूमि पूजन हो गया है......
 

आज के मजेदार जोक्स: एक अमेरिकन डॉक्टर को भारत आकर पड़ा दिल का दौरा, वजह पढ़कर हंसते-हंसते हो जाएंगे बेहाल


Comedy Jokes: देर रात घर लौटे लड़के ने मां से कही ऐसी बात, पढ़कर हंसते-हंसते हो जाएंगे बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
Pati patni jokes husband wife desi chutkule social media viral jokes and memes joke of the day jija sali jokes
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
गधा (कुत्ते से)- यार मेरा मालिक मुझे बहुत पीटता है
कुत्ता- तुम भाग क्यों नहीं जाते फिर?
गधा- क्या बताऊं यार, मालिक की खूबसूरत लड़की जब पढ़ाई नहीं करती,
तो वो कहता है कि 'तेरी शादी किसी गधे से कर दूंगा'
बस इसी उम्मीद में रुका हुआ हूं......


महिला- बाबा, कोई ऐसा व्रत बताइए,
जिससे पति की उम्र लंबी हो?
बाबा- आप हफ्ते में चार दिन मौन व्रत रखा करो.... 
विज्ञापन
Pati patni jokes husband wife desi chutkule social media viral jokes and memes joke of the day jija sali jokes
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
साली- आपको पता है जीजा जी, 40 के बाद स्त्री समझदार हो जाती है
जीजा- पर वो अपने आप को 40 की मानें तब न......


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed