फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hindi Chutkule: मां- कभी किताबें खोल के भी देखी हैं तुने, पप्पू ने दिया गजब का जवाब

Mon, 14 Jul 2025 11:18 AM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Mon, 14 Jul 2025 11:18 AM IST
सार

Jokes In Hindi: वर्तमान में सेहतमंद रहने के लिए प्रसन्न रहना बहुत जरूरी है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो तनाव के साथ कई बीमारियां भी आपसे दूर रहती हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं।

विज्ञापन
Mother son funny hindi jokes father son viral chutkule in hindi
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik

Today Funny Jokes: सेहत के लिए हंसना बहुत फायदेमंद होता है। हंसने से इंसान अपने प्रति सकारात्मक रहता है और मानसिक रूप से हल्का भी महसूस करता है। हंसना एक ऐसा प्राकृतिक व्यायाम है जो इंसान को न सिर्फ मानसिक रूप से बल्कि शारीरिक रूप से भी स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाता है। यही वजह है कि बड़े-बड़े एक्सपर्ट्स भी इंसान को रोज हंसने की सलाह देते हैं। इसलिए आज हम आपको हंसाने के लिए कुछ धमाकेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं। जिसे पढ़कर आप हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की है,चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का सिलसिला......



बेटे को फोन देखता देख मां बोली-

700 रुपये की किताबें आईं हैं तेरी, कभी खोल के भी देखी तुने
पप्पू-  20 हजार का फोन लिया है, कभी चैन से चलाने दिया आपने.....

मां- उठ जा बेटा, मैं चाय बना रही हूं
बेटा- तो बना लो, मैं कौन सा पतीले में सो रहा हूं....
Mother son funny hindi jokes father son viral chutkule in hindi
फनी जोक्स - फोटो : freepik
रिंकी- शादी की सारी तैयारियां कर ली क्या?
पिंकी- हां दोनों सिम नाले में फेंक दिया,
फोन को फार्मेट कर दिया है, फेसबुक और इंस्टाग्राम आईडी
permanent deactivate कर दी है
बस तू अपना मुंह बंद रखीयो.......
Mother son funny hindi jokes father son viral chutkule in hindi
जोक्स इन हिंदी - फोटो : अमर उजाला
साली साहिबा ने एक्स-रे करवाया
जीजा जी- एक्सरे में तुम्हारी हड्डी टूटी हुई है
साली साहिबा- चलो भगवान का शुक्र है कि एक्सरे में ही हड्डी टूटी है
सच में टूटी होती तो काफी खर्चा हो जाता
साली साहिबा की बात सुनकर जीजा जी ने सिर पीट लिया.....


Today Funny Jokes: ससुर- शादी के पहले तो तुम बहुत उपवास रखते थे, दामाद का जवाब पढ़कर लगाएंगे ठहाके

विज्ञापन
विज्ञापन
Mother son funny hindi jokes father son viral chutkule in hindi
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
गर्लफ्रेंड- तुम बस काम में लगे रहते हो, मेरी तो परवाह ही नहीं करते
बॉयफ्रेंड- प्यार करने वाले किसी की परवाह नहीं करते......

डॉक्टर- ये मरीज मर चुका है
तभी मरीज बोल पड़ा- मैं जिंदा हूं
मरीज की पत्नी- तुम चुप रहो जी, हमेशा अपनी चलाते हो, 
इतना बड़ा डॉक्टर क्या झूठ बोलेगा?....
विज्ञापन
Mother son funny hindi jokes father son viral chutkule in hindi
वायरल जोक्स - फोटो : freepik
रमेश (मम्मी से)- मेरी मैडम पता नहीं अपने आप को क्या समझती हैं
मम्मी- ऐसा भी क्या हो गया?
रमेश- मैडम ने खुद ब्लैकबोर्ड पर लिखा 'महाभारत'
और मुझसे पूछने लगी की महाभारत किसने लिखा है?
तो मैंने भी कह दिया की आपने ही तो लिखा है
उतने में मैडम ने मुझे बहुत कूटा...... 


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है) 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed