फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Latest Jokes: इन धमाकेदार चुटकुलों को पढ़कर हंसी रोकना हो जाएगा मुश्किल, बन जाएगा खुशियों का माहौल

Fri, 22 Nov 2024 07:45 PM IST
शिखर बरनवाल फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: शिखर बरनवाल Updated Fri, 22 Nov 2024 07:45 PM IST
सार

व्यस्तता की वजह से लोग खुद के लिए समय नहीं निकाल पाते हैं। ऐसे में लोगों को अवसाद और मानसिक तनाव जैसी समस्याएं होनी बहुत आम बात है। इन स्थितियों से निपटने के लिए बड़े-बड़े एक्सपर्ट्स सुझाव देते हैं कि हर इंसान को हंसी खुशी के साथ रहना चाहिए।

विज्ञापन
Latest Jokes majedar chutkule in hindi
वायरल जोक्स - फोटो : अमर उजाला

Viral Jokes: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर इंसान किसी न किसी तरह के तनाव से परेशान रहता है। व्यस्तता की वजह से लोग खुद के लिए समय नहीं निकाल पाते हैं। ऐसे में लोगों को अवसाद और मानसिक तनाव जैसी समस्याएं होनी बहुत आम बात है। इन स्थितियों से निपटने के लिए बड़े-बड़े डॉक्टर और एक्सपर्ट्स सुझाव देते हैं कि हर इंसान को हंसी खुशी के साथ रहना चाहिए। वे ये भी कहते हैं हर इंसान को रोज थोड़ी देर जरूर हंसना चाहिए। ऐसा करने से मन हल्का रहता है और इंसान अपने भविष्य के प्रति सकारात्मक सोच रखता है। इसलिए हम आपके लिए कुछ धमाकेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिसे पढ़कर आपका मन खुश हो जाएगा। तो देर किस बात की चलिए शुरू करते हैं हंसने हंसाने का सिलसिला...



अस्पताल में नर्स की आंखों में आंखे डालकर रोमांटिक अंदाज में सोनू बोला...
सोनू- आई लव यू, तुमने मेरा दिल चुरा लिया है।
नर्स शर्माकर बोली- चल झूठे दिल को तो हाथ भी नहीं लगाया है, हमने तो सिर्फ किडनी चुराई है।
सोनू बेहोश

Latest Jokes majedar chutkule in hindi
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock
टीचर- मैं जो पूछू उसका जवाब फटाफट देना 
संता- जी सर 
टीचर- भारत की राजधानी बताओ? 
संता- फटाफट
टीचर अभी तक संता को पीट रहा है।
Latest Jokes majedar chutkule in hindi
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock
यमराज (औरत से)- चलो, मैं तुम्हें लेने आया हूं।
औरत- बस दो मिनट दे दो।
यमराज- दो मिनट में ऐसा क्या कर लोगी?
औरत- फेसबुक पर स्टेटस डालना है, ट्रैवलिंग टू यमलोक
विज्ञापन
विज्ञापन
Latest Jokes majedar chutkule in hindi
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock
एक पिता अपनी बेटी के लिए लड़का देखने गया। उन्होंने लड़के के पिता से पूछा- छोरो काई करे है?
लड़के का पिता- सीए है। 
उन्होंने पूछा- छोरा की बहन काई करे है? 
लड़के का पिता- बा भी सीए है। 
उन्होंने फिर पूछा- छोरा की मां काइ करे है? 
लड़के का पिता- बा भी सीए है। 
उन्होंने फिर पूछा- अरे वाह! सब सीए है, मतलब आप भी सीए ही होंगे? 
लड़के का पिता- ना ना… मैं तो घाघरा...ब्लाउंज कटिंग करूं… ये सब लोग सीए हैं।
विज्ञापन
Latest Jokes majedar chutkule in hindi
जोक्स - फोटो : Adobe Stock
प्लम्बर- सर, नल ठीक हो गया।
लेबर चार्ज 800 रुपये
इंजीनियर- अरे, 1 घंटे की इतनी फीस तो मेरी भी नहीं है!

प्लम्बर- सर, जब मैं इंजीनियर था तो मेरी भी नहीं थी!

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed