फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Latest Jokes: टीचर ने दो वाक्यों में पूछा अंतर, पप्पू ने दिया धमाकेदार जवाब

Wed, 10 Jan 2024 01:04 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Wed, 10 Jan 2024 01:04 PM IST
विज्ञापन
Latest Jokes in Hindi Pappu ke funny jokes Husband wife chutkule
जोक्स - फोटो : अमर उजाला

Latest Jokes in Hindi: आजकल लोग अपने जीवन में चल रही परेशानियों से कुछ इस कदर जूझ रहे हैं कि उन्हें तनाव और अवसाद जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए एक्सपर्स्ट भी सलाह देते हैं कि हमें किसी न किसी बहाने हर दिन थोड़ा हंस लेना चाहिए, क्योंकि इससे हमारा मन शांत रहता है और हमारे अंदर सकारात्मकता आती है। सबसे अच्छी बात ये है कि हंसने के लिए आपको कोई समय तलाशने की जरूरत नहीं है आप कभी भी और कहीं भी थोड़ा-बहुत हंसी मजाक कर सकते हैं। जोक्स और चुटकुले भी हंसने में आपकी मदद कर सकते हैं। इसलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।  



पत्नी- अजी सुनते हो, क्या दो किलो मटर ले लूं?
पति ने कहा- हां हां, ले लो।
पत्नी- मैं तुम्हारी राय नहीं मांग रही हूं तुमसे पूछ रही हूं 
कि इतने मटर छील लोगे या और कम लूं।

Latest Jokes in Hindi Pappu ke funny jokes Husband wife chutkule
जोक्स - फोटो : iStock
शराब पीकर गिरते-पड़ते घर पहुंचे पति से पत्नी की नोकझोंक...
पत्नी- जो आदमी शराब पीकर घर आए मुझे उससे कोई हमदर्दी नहीं।
पति- जिसको रोज शराब पीने को मिल जाए उसे तुम्हारी हमदर्दी की जरूरत ही नहीं है...
Latest Jokes in Hindi Pappu ke funny jokes Husband wife chutkule
जोक्स - फोटो : iStock
टीचर- उसने कपड़े धोए और उसे कपड़े धोने पड़े...इन दोनों वाक्यों में अंतर बताओ?
पप्पू - सर, पहले वाक्य से व्यक्ति के अविवाहित होने का पता चलता है, 
जबकि दूसरे वाक्य से उसके विवाहित होने का पता चलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Latest Jokes in Hindi Pappu ke funny jokes Husband wife chutkule
जोक्स - फोटो : iStock
पति- तुम बिल्कुल राजकुमारी जैसी हो।
पत्नी- थैंक्यू सो मच...और बताओ क्या कर रहे हो?
पति- खाली बैठा था तो सोचा थोड़ा मजाक ही कर लूं।
विज्ञापन
Latest Jokes in Hindi Pappu ke funny jokes Husband wife chutkule
जोक्स - फोटो : iStock
चोर ने एक व्यक्ति को सुनसान जगह पर घेर लिया...
व्यक्ति ने कहा- मुझे घर जाने दो 
चोर- तेरे पास जितने भी रुपये-पैसे हैं सब जल्दी से निकाल कर दे दे 
व्यक्ति- भाई साहब, मेरी जेब तो खाली है कहो तो पेटीएम कर दूं?
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed