जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
Comedy Jokes: बस में सीट के लिए लड़ रही थीं दो महिलाएं, कंडक्टर ने कही ऐसी बात कि आ जाएगी हंसी
रामू- तुम अगले जन्म में क्या बनना चाहोगे ?
श्यामू- कॉकरोच...
रामू- क्यों ?
श्यामू- क्योंकि मेरी बीबी सिर्फ कॉकरोच से ही डरती है...
अध्यापक - 'भाईचारा' शब्द का प्रयोग करते हुए कोई वाक्य बनाओ...?
चिंटू - मैंने दूध वाले से पूछा,
तुम दूध इतना महंगा क्यों बेचते हो...?
तो वह बोला भाई चारा महंगा हो गया है, इसलिए...!
दे थप्पड़ दे थप्पड़...!
गुंडा - चल 'हफ्ता' निकाल...!
पप्पू (कैलेंडर फाड़ते हुए)
ले भाई...!
पूरा 'महीना' ही रख ले...!
दो महिलाएं बस में सीट के लिए लड़ रही थीं...!
कंडक्टर - लड़ो मत, जो उम्र में बड़ी हो बैठ जाए...!
फिर क्या... दोनों रास्ते भर -
दीदी आप बैठ जाओ
नहीं
दीदी आप बैठ जाओ...!