{"_id":"61cc7383f9c31c29697df9a3","slug":"latest-jokes-in-hindi-father-asked-to-son-any-book-open-to-you-read-new-jokes","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Latest Jokes in Hindi: पिता- कभी तूने अपनी कोई बुक खोलकर भी देखी है, बेटे का जवाब सुनकर हो जाएंगे लोटपोट","category":{"title":"Humour","title_hn":"हंसी-ठट्ठा","slug":"humour"}}
Latest Jokes in Hindi: पिता- कभी तूने अपनी कोई बुक खोलकर भी देखी है, बेटे का जवाब सुनकर हो जाएंगे लोटपोट
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Wed, 29 Dec 2021 08:11 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
जोक्स
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हंसने से इंसान का शरीर स्वस्थ रहता है। हंसने के लिए इंसान को किसी खास मौके की जरूरत नहीं होती है, क्योंकि वह किसी भी समय हंस सकता है। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसा हंसाकर लोटपोट कर देते हैं। इसलिए हम आपके लिए नए-नए जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आपकी हंसी नहीं रुके पाएगी।
एक आदमी काम पर से थक हार कर घर आया।
पत्नी ने पानी का गिलास दिया,
तभी बेटा मार्कशीट लेकर अपने पिता के पास पहुंचा।
साइंस-39, इंग्लिश- 46, मैथ्स- आगे कुछ पढऩे से पहले आदमी: ये माक्र्स आए हैं, गधे शर्म नहीं आती?
नालायक है तू नालायक।
पत्नी- अरे आप सुनो तो...
आदमी- तू चुप बैठ।
तेरे लाड़- प्यार ने ही बिगाड़ा है इसे नालायक,
अरे तेरा बाप दिन भर मेहनत करता है और तू ऐसे माक्र्स लाता है।
लड़का चुपचाप गर्दन नीचे किए।
पत्नी- अरे सुनो तो...
आदमी- तू चुप कर. एक शब्द भी मत बोल, आज बताता हूं इसे।
पत्नी इस बार तेज आवाज में- अरे सुनो पहले।
सुबह अलमारी साफ करते वक्त मिली थी, ये आपकी मार्कशीट है।
फिर भयानक सन्नाटा।
2 of 6
जोक्स
- फोटो : iStock
पिता- पढ़ ले नालायक, कभी तूने अपनी कोई बुक खोलकर भी देखी है।
बेटा- हां पापा देखी है, बल्कि रोज देखता हूं उसे।
पिता- कौन सी बुक पढऩे लगा है तू?
बेटा- फेसबुक।
3 of 6
जोक्स
- फोटो : iStock
जलन की शिकायत लेकर एक खूबसूरत लड़की देहाती डॉक्टर के पास जाकर बोली...
लड़की- मेरे चेहरे में जलन हो रही है।
डॉक्टर- आपके चेहरे का हमें एक्स रे करना पड़ेगा।
लड़की- एक्स रे में क्या होता है?
डॉक्टर- चेहरे की फोटो खींची जाती है...
लड़की- 5 मिनट रुको, मैं मेकअप कर लूं।
डॉक्टर बेहोश!!!
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
जोक्स
- फोटो : iStock
किसी शादी में पंडित जी ने दूल्हे का हाथ दुल्हन के हाथ में थमा दिया।
एक बच्चा ये देख रहा था, उसने अपने पिता से पूछा -पिताजी दूल्हा और दुल्हन आपस में हाथ क्यों मिला रहे हैं ?
पिता ने उत्तर दिया - बेटा, पहलवान अखाड़े में उतरने से पहले हाथ जरूर मिलाते हैं !!
विज्ञापन
5 of 6
जोक्स
- फोटो : iStock
टीचर- तुम पढ़ाई पर ध्यान क्यों नहीं देते?
स्टूडेंट- क्योंकि पढ़ाई सिर्फ दो वजहों से की जाती है।
टीचर- अच्छा जनाब, कौन सी हैं वो दो वजहें, जरा बताओ तो?
स्टूडेंट- या तो डर से या शौक से, मैं बिना वजह कोई शौक रखता नहीं और डरता तो मैं किसी से भी नहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।