Latest Jokes in Hindi: हम सभी को सेहतमंद रहने के लिए नियमित रूप से हंसना चाहिए। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हंसना बेहद जरूरी है, क्योंकि हम खुश नहीं रहेंगे, तो जल्द ही मानसिक तनाव का शिकार हो जाएंगे। इसलिए मानसिक तनाव की वजह से होने वाली गंभीर बीमारियों से बचने के लिए प्रसन्न रहना चाहिए। अगर आपको हंसने की वजह कोई नहीं मिलती है, तो आप जोक्स और चुटकुलों की मदद ले सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ चटपटे चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप जरूर हंसेंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...
Latest Jokes: बॉयफ्रेंड- जानू कहां गायब थी 3 घंटे से? गर्लफ्रेंड का जवाब सुनकर हो जाएंगे लोटपोट
बॉयफ्रेंड- जानू कहां गायब थी 3 घंटे से?
गर्लफ्रेंड- मॉल गई थी बेबी, शॉपिंग करने।
बॉयफ्रेंड- अच्छा जानू, क्या-क्या लिया?
गर्लफ्रेंड- बेबी, एक हेयर बैंड और 45 सेल्फी।
भिखारी- साहब 10 रुपये दे दो कुछ खा लूंगा।
साहब– शर्म नहीं आती तुम्हें, सड़क पर खड़े होकर भीख मांगते हो।
भिखारी- तो क्या दफ्तर खोल लूं?
आलसी लड़का- पापा एक गिलास पानी देना।
पापा- खुद उठकर पी ले...
लड़का- प्लीज, दे दो ना...
पापा- अब अगर पानी मांगा तो थप्पड़ मारूंगा
लड़का- थप्पड़ मारने आओ तो पानी लेते आना।
एक शराबी बीमार हुआ तो डॉक्टर के पास गया और बोला- डॉक्टर साहब मैं कुछ बीमार रहने लगा हूं...
डॉक्टर बोला- तुम्हारा लिवर फूल गया है।
शराबी- इसका मतलब यह हुआ कि अब इसमें और ज्यादा दारू आ सकती है।
डॉक्टर चुप और शराबी खुश