Latest Jokes: अगर इस भागदौड़ भरी जिंदगी में इंसान को जीवन भर स्वस्थ रहना है, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। इन दिनों काम के दबाव की वजह से इंसान मानसिक तनाव का शिकार हो जाता है जिसकी वजह से उसको कई बीमारियां घेर लेती हैं। मानसिक तनाव और चिंता से बचने के लिए इंसान को हंसते रहना चाहिए। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में काफी मदद करते हैं। इसीलिए हम आपके लिए कुछ नए जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे।
Latest Jokes: वैलेंटाइन डे पर लड़के ने लड़की को खास अंदाज में किया प्रपोज, पढ़िए मजेदार चुटकुले
वैलेंटाइन डे पर पप्पू रोमांटिक अंदाज में बोला..
पप्पू -हमै तुमाई आंखन में पूरौ शहर दीख रऔ है
पप्पू की पत्नी- देखियो, आगे बाले चौराहे पे मारो बॉयफ्रेंड खड़ो है का...
पप्पू बेहोश!
जब वैलेंटाइन डे के मौके पर गर्लफ्रेंड ने बाॅयफ्रेंड से गिफ्ट मांगा...
गर्लफ्रेंड- पिछले साल वैलेंटाइन डे के मौके पर तुमने लोहे की फोल्डिंग खाट गिफ्ट में दी थी
इस साल क्या दे रहे हो
बाॅयफ्रेंड- मन ही मन बोला... फोल्डिंग खाट में करेंट
पति- क्या तुम्हें पता है कि गाने में इतनी ताकत होती है कि पानी भी गरम हो जाता है
पत्नी- हां हां जरूर, क्यों नहीं जानती
अब तुम यही सोच लो अगर तुम्हारा गाना सुन कर मेरा खून खौल सकता है,
तो फिर पानी क्यों नहीं
Valentine's Jokes: वैलेंटाइन डे और पप्पू का दुख, पढ़िए मजेदार जोक्स
बीवी- सुनो जी, जब हमारी नई-नई शादी हुई थी...
जब मैं खाना बना कर लाती थी तो तुम खुद कम खाते थे, मुझे ज्यादा खिलाते थे।
पति- तो?
बीवी- तो अब ऐसा क्यों नहीं करते हो?
पति- क्योंकि अब तुम अच्छा खाना बनाना सीख गई हो।
बीवी बेहोश।