Funny Jokes: हंसने-मुस्कुराने से हर कोई मानसिक तनाव से बचा रहता है। इसके अलावा हंसी लोगों को कई गंभीर बीमारियों से बचाती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को स्वस्थ रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। अगर आपके पास हंसने की कोई वजह नहीं है, तो जोक्स और चुटकुले पढ़कर हंस सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
Funny Jokes: पति से पत्नी- आपके जन्मदिन के लिए बहुत अच्छे कपड़े ले लिए हैं, फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी
पत्नी- सुनो जी, आपके जन्मदिन के लिए बहुत अच्छे कपड़े ले लिए हैं।
पति- वाह लव यू, लाओ दिखाओ।
पत्नी- हां, अभी पहनकर आती हूं।
टीचर ने चिंटू से पूछा-
टीचर- चिंटू, उसने कपड़े धोए और उसे कपड़े धोने पड़े। इन दोनों वाक्यों में अंतर क्या है ?
चिंटू - सर, पहले वाक्य से पता चलता है कि व्यक्ति कि शादी नहीं हुई है,
जबकि दूसरे वाक्य से उसके शादी-शुदा होने का पता चलता है।
टीचर अभी तक बेहोश है
Jokes: टीचर- वर्षा से सबसे ज्यादा लाभ किसे है? छात्रा ने दिया मजेदार जवाब
टीटू ने गर्लफ्रेंड से पूछा- तुम चाइनीज जैसी क्यों दिखती हो?
गर्लफ्रेंड- मेरे पापा चीन के थे।
टीटू- तुमने कभी मिलवाया नहीं?
गर्लफ्रेंड- वह अब इस दुनिया में नहीं हैं
टीटू- हां, चाइनीज माल ज्यादा दिन तक टिकता भी कहां है...
Hindi Chutkule: प्रेमी और प्रेमिका की बातें पढ़कर हंस हंसकर हो जाएंगे लोटपोट
छेदी लाल- जल्दी से एक गिलास जूस दो, लड़ाई होने वाली है।
एक गिलास जूस पीने के बाद,
छेदी लाल- एक गिलास और जूस दो, लड़ाई होने वाली है।
जूसवाला- लड़ाई कब होगी?
छेदी लाल- जब तुम पैसे मांगोगे।