Latest Hindi Jokes: हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसने के एक नहीं, बल्कि कई फायदे हैं। अगर आप खुलकर हंसते हैं, तो मानसिक तनाव की वजह से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं, क्योंकि हंसी एक दवा की तरह है। आप समय निकालकर दिन में किसी भी समय हंस सकते हैं। हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए कुछ जोक्स और मजेदार चुटकुले, जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...
Latest Hindi Jokes: लड़की- भगवान मुझे एक समझदार बॉयफ्रेंड दिला दो, फिर जवाब सुनकर लड़की हुई बेहोश
Latest Hindi Jokes: हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसने के एक नहीं, बल्कि कई फायदे हैं। अगर आप खुलकर हंसते हैं, तो मानसिक तनाव की वजह से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं, क्योंकि हंसी एक दवा की तरह है।
लड़की ने भगवान से मन्नत मांगी
मुझे एक समझदार बॉयफ्रेंड दे दो
भगवान बोले- अगर समझदार होगा
तो इस लफड़े में पड़ेगा ही नहीं
तुम खुद से दूसरा ढूंढ़ लो बेटी
लड़का- तुमसे कुछ कहना था, कहूं..?
लड़की- हां बोलो...
लड़का- मैं तुमसे प्यार करता हूं...
लड़की- करो... करो... मैं भी किसी से करती हूं,
सब किसी न किसी से करते हैं...!!!
लड़का बेहोश...
Hindi Chutkule: पप्पू ने किया गप्पू को तीन बार फोन, वजह पढ़कर हो जाएंगे लोटपोट
गर्लफ्रेंड- मेरी मम्मी को तुम बहुत पसंद आए।
ब्वॉयफ्रेंड- चल पगली....कुछ भी हो....
मैं शादी तो तुमसे ही करूंगा....
मम्मी से बोलना मुझे भूल जाएं...
Jokes In Hindi: साली- पत्नियां कभी पति से पहले भोजन क्यों नहीं करतीं? जीजा ने दिया गजब का जवाब
बाप- बेटा 5 के बाद क्या आता है?
बेटा- 6 और 7 पापा!
बाप- शाबाश बेटा मेरा तो बहुत इंटेलीजेंट है अच्छा तो 6, 7 के बाद!
बेटा- 8, 9, 10
बाप- और उसके बाद?
बेटा- और उसके बाद गुलाम, बेगम और बादशाह!
(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)