फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Funny Jokes: पत्नी से पति- यह क्या, तुम एक और सूट ले आई? फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी

Tue, 21 Feb 2023 01:04 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Tue, 21 Feb 2023 01:04 PM IST
विज्ञापन
Latest Funny Jokes in Hindi 2023 Husband and Wife Jokes Read Pati Aur Patni Ke Chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : amar ujala

Today Funny Jokes in Hindi: हंसने से हमारे शरीर का रक्त संचार सही रहता है। हंसने से मानसिक तनाव और चिंता की वजह से होने वाली बीमारियां भी दूर रहती हैं। हंसने से इंसान का दिल और मन दोनों स्वस्थ रहता है। यही कारण है कि लोगों को रोजाना हंसने की सलाह दी जाती है। इससे में कई तरह लाभ मिलते हैं। अगर आपको लगता है कि आपके पास हंसने की कोई वजह नहीं तो जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में काफी मदद करते हैं। इसलिए हम आपके लिए जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला।



पति- ये क्या, तुम एक और सूट ले आईं ? अभी परसों ही तो
पत्नी (गुस्से में)- क्या कहा?
क्या, परसों क्या? बोलो?
पति- नहीं, परसों भी एक ही लाई थी… आज दो लेकर आना था।

Latest Funny Jokes in Hindi 2023 Husband and Wife Jokes Read Pati Aur Patni Ke Chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock
दामाद अपने ससुराल में गुरुजी का प्रवचन सुनने गया
गुरुजी बोले- जो स्वर्ग जाना चाहता है, वह अपना हाथ ऊपर करो
उसकी सास और बीवी ने हाथ उठाया, मगर दामाद ने नहीं उठाया
गुरुजी ने दामाद से पूछा -क्या तुम स्वर्ग नहीं जाना चाहते?
उसने जवाब दिया- बस ये दोनों चली जाएं तो मेरे लिए यहीं स्वर्ग बन जाएगा
गुरुजी ने चरण स्पर्श किए और दी समझदारी की दाद!
Latest Funny Jokes in Hindi 2023 Husband and Wife Jokes Read Pati Aur Patni Ke Chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock
टीटू की दो करोड़ की लॉटरी निकली
लॉटरीवाला- आपको टैक्स काटकर 1.75 करोड़ मिलेंगे
टीटू- ये गलत बात है, मुझे पूरे 2 करोड़ दो
नहीं तो मेरे टिकट के 100 रुपये वापस करो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Latest Funny Jokes in Hindi 2023 Husband and Wife Jokes Read Pati Aur Patni Ke Chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock
पप्पू मेडिकल डॉक्टर के पास गया
पप्पू- डॉक्टर साहब मुझे क्या बीमारी है?
डॉक्टर- लड़कियों का पीछा करना छोड़ दो,
पप्पू- उससे क्या होगा?
डॉक्टर- अगर लड़कियों का पीछा करना नहीं छोड़ोगे, तो जल्दी ही मर जाओगे
पप्पू- लड़कियों का पीछा करने से कोई कैसे मर सकता है?
डॉक्टर- क्योंकि उनमें से एक लड़की मेरी भी है।
पप्पू की हालत उस वक्त से खराब है।
विज्ञापन
Latest Funny Jokes in Hindi 2023 Husband and Wife Jokes Read Pati Aur Patni Ke Chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock
वाइफ- हम कहां जा रहे हैं?
हस्बैंड- लॉन्ग ड्राइव पर......
वाइफ- तुमने मुझे पहले क्यों नहीं बताया?
हस्बैंड- मुझे भी अभी-अभी पता चला, जब ब्रेक फेल हो गए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed