Latest Chutkule: इंसान के लिए हंसना बहुत फायदेमंद होता है। हंसने से इंसान स्वस्थ रहता है जिसकी वजह से वह कई बीमिरियों से भी बच सकता है। हंसने से हम सभी का मन प्रसन्न रहता है। इसलिए हम सभी को दिन में एक बार जरूर हंसना चाहिए, क्योंकि हंसने के लिए किसी को खास मौके की जरूरत नहीं होती है। आज कल की भागमभाग भरी जिंदगी में इंसान के लिए प्रसन्न रहना बेहद जरूरी है। इसीलिए हम आपके लिए मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो चलिए चलते हैं हंसने के सफर पर....
Latest Chutkule: तलाक लेने पहुंचे पति को जज ने दी गजब की सलाह, जानकर नहीं रुकेगी हंसी
बंता ने शादी के लिये अपने बॉस की लड़की का हाथ मांग लिया।
बॉस ने गुस्सा करते हुये बोला-
साले अपनी औकात देखी हैं, जितनी तुझे सैलेरी मिलती हैं, उतने पैसो में तो मेरी बेटी के लिये टॉयलेट पेपर भी नहीं आयेगा।
बंता बोला- अच्छा, अगर आपकी लड़की इतनी पॉटी करती हैं, तो फिर शादी की बात अब रहने ही दो।
टीचर( फटकार लगाते हुए)- तुम्हारे गणित में इतने कम नम्बर क्यों आये?
लड़की- आई नहीं थी ना उस दिन।
टीचर- क्या तुम पेपर वाले दिन आई ही नहीं थी?
लड़की- नहीं, वो मेरी बगल वाली लड़की नहीं आई थी।
बबलू- ऐसा लगता है कि वो लड़की ऊंचा सुनती है। मैं कुछ कहता हूं वो कुछ और ही बोलती है।
डबलू- वो कैसे?
बबलू- मैंने कहा… आई लव यू, तो वह बोली मैंने कल ही नए सैंडल खरीदे हैं…
संता ने एक हलवाई की दुकान पर आधा किलो जलेबी लेकर खाई और बिना पैसे दिए जाने लगा..
दुकानदार बोला – अरे जलेबी के पैसे तो दिए जा।
संता– पैसे तो है नहीं..
इस पर दुकानदार ने अपने नौकर को बुला कर संता की भरपूर पिटाई करवा दी।
पिटने के बाद सौरव उठा और हाथ पैर झाड़ते हुए बोला- इसी भाव पर एक किलो और तौल दे।