जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
Viral Jokes: लड़के ने जब लड़की को किया प्रपोज, तो मिला ऐसा मजेदार जवाब...पढ़िए धमाकेदार जोक्स
एक मोटी औरत डॉक्टर के पास गई और बोली -
डॉक्टर साहब, आपने तो कहा था कि खेलने से मोटापा कम होता है,
लेकिन मेरा तो बिल्कुल कम नहीं हुआ।
.
डॉक्टर - कौन सा खेल खेलती हो...?
.
मोटी औरत - कैंडी क्रश
.
डॉक्टर बेहोश...!
पिता - बेटा तुमने दो साल की कॉलेज लाइफ में
सबसे मुश्किल काम कौन सा सीखा...?
.
.
.
बेटा - बस की छत पर बैठकर तेज हवाओं में
एक तीली से तीन सिगरेट जलाना...!
पप्पू अपने एक दोस्त से कह रहा था
.
हम उस मिडिल क्लास फैमिली से हैं साहब,
जहां पर
.
.
अनार का जूस सिर्फ तबीयत खराब होने पर
पिया जाता है...!
टीचर - जो बेबकूफ है खड़ा हो जाए...
.
पप्पू अकेला खड़ा हो गया
.
टीचर - तुम बेबकूफ हो...!
.
पप्पू - नहीं
.
टीचर - तो खड़े क्यों हुए...?
.
पप्पू - आप अकेली खड़ी थी, तो मुझे अच्छा नहीं लगा...!