जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
Viral Jokes: आंटी के सवालों का लड़की ने दिया मजेदार जवाब...पढ़िए धमाकेदार जोक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंकल - और बेटा, परीक्षा की तैयारी कैसी चल रही है...?
.
.
पप्पू - बस अंकल, सारी तैयारी हो गई,
बस पढ़ाई करना बाकी है...!
पप्पू - आज रात मैं नहीं सोऊंगा...!
.
गप्पू - क्यों...?
.
पप्पू - क्योंकि कल रात में सपने में
मेरी किसी से लड़ाई हो गई थी...
.
आज वो अपने बंदे लेकर आएगा...
मार थोड़ी खानी है...!
बॉस - क्या आपको ब्रिटिश भाषा आती है...?
.
पप्पू - हां सर...
.
बॉस - कुछ बोल के दिखाओ...!
.
पप्पू - डुगना लागान डेना पड़ेगा बुवन...!
.
बॉस बेहोश...
पप्पू - संस्कृत सिखा दीजिए...!
.
पंडित जी - क्यों सीखनी है...?
.
पप्पू - देव भाषा है, स्वर्ग में जरूरत पड़ेगी...!
.
पंडित जी - और अगर स्वर्ग नहीं गए तो...?
.
पप्पू - गाली देनी तो आती ही है...!