जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
पति ने पत्नी को दिया धमाकेदार जवाब, सुनकर हो जाएंगे लोटपोट...पढ़िए मजेदार जोक्स
लड़का - क्या तुम मेरी सैलरी से गुजारा कर लोगी...?
लड़की- मैं तो कर लूंगी पर आपका क्या होगा...?
प्रेमी - क्या तुम जानती हो कि संगीत में इतनी शक्ति होती है
कि पानी गरम हो सकता है!
प्रेमिका - हां जरूर, क्यों नहीं।
जब तुम्हारा गाना सुन कर मेरा खून खौल सकता है,
तो पानी क्यों नहीं...!!!
राजू: दुनिया का सबसे बड़ा त्योहार कौन सा है?
पप्पू: घरवाली।
राजू: मतलब?
पप्पू: और क्या, हफ्ते में 3-4 बार तो मनाना ही पड़ता है।
पत्नी: मैं तुम्हें कितनी अच्छी लगती हूं?
पति: बहुत ज्यादा।
पत्नी: फिर भी बताओ कितनी?
पति: इतनी कि मन करता है तुम्हारे जैसी एक और ले आऊं।