जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
Jokes: लड़के-लड़की की धमाकेदार बातचीत कर देगी आपको लोटपोट...पढ़िए मजेदार जोक्स
पत्नी - क्या हुआ, क्यों उदास बैठे हो?
.
पति - अरे यार पूछो मत, कल रात को न्यूज चैनल वाली बोली थी-
'आइए हम आपको सीधे दिल्ली लेकर चलते हैं...'
.
बस...
.
तब से तैयार होकर बैठा हूं, अभी तक नहीं आई...!!!
पप्पू अपने दोस्त से...
.
यार जिंदगी में टेंशन तो इस तरह
मेरे पीछे पड़ गई है...
.
जैसे...
.
मैं ही उसका पहला प्यार हूं...!!!
लड़की - मुझे अमीर लड़के बहुत पसंद हैं...!
.
लड़का - अच्छा...
.
लड़की - हां...
.
लड़का - अच्छा तो फिर बाद में बाद में बात करता हूं,
थोड़ा हेलीकॉप्टर अंदर कर दूं, बाहर गली में खड़ा है...!!!
पत्नी - अगर मैं वक्त होती तो लोग मेरी कितनी कदर करते...
.
पति - नहीं, लोग तुम्हें देखकर डर जाते...
.
पत्नी - वो क्यों...?
.
पति- लोग कहते देखो, 'बुरा वक्त आ रहा है'...!!!