Jokes: हर किसी के लिए आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हंसना बेहद जरूरी है। सही मायने में देखें, तो सकारात्मक और प्रसन्नत मानसिक तनाव समेत कई बीमारियों से लड़ने में हमारी मदद करते हैं। यही वजह है कि हम सभी को अपनी दिनचर्या में हंसी को शामिल करना चाहिए। इसलिए हम सभी को हर दिन हंसना चाहिए। हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स लेकर आए हैं। इन जोक्स को पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
संता उदास बैठा था...
बंता- क्या हुआ, उदास क्यों बैठा है...?
संता- क्या बताऊं यार, किसी ने कहा कि पेड़ से हमें 'शीतल छाया' मिलती है
मैं यहां पेड़ के नीचे तीन दिन से बैठा हूं,
लेकिन न तो शीतल आयी और न छाया...!
एक लड़का बस में खड़ा था ब्रेक लगा तो एक लड़की पर जा गिरा
लड़की- बद्तमीज ..........क्या कर रहे हो
पप्पू- आईटीआई और आप?
पप्पू- तांत्रिक बाबा, किसी सुंदर लड़की का हाथ पाने के लिए क्या करूं।
तांत्रिक- किसी मॉल के बाहर मेहंदी लगाने का काम शुरू कर दे।
पप्पू- बेहोश
Jokes: लड़की- तुम्हारे घर में कौन-कौन हैं? लड़के का जवाब सुनकर हो जाएंगे लोटपोट
पप्पू जैसे ही कॉलेज में पहुंचा तो खुशी के मारे उछलने लगा...!
गप्पू- क्या हुआ, इतना खुश कैसे है?
पप्पू- आज पहली बार मुझसे किसी लड़की ने मेट्रो में बात की!
गप्पू- वाह भाई, क्या बात हुई?
पप्पू- मैं बैठा था, वो बोली उठो ये लेडीज सीट है...!
जोक्स: संता- बीवी से प्यार जताने के लिए I Love You से भी असरदार शब्द क्या है? बंता ने दिया गजब का जवाब
मोनू- बचपन से ही शौक था अच्छा इंसान बनने का!
सोनू- फिर क्या हुआ, बन गए?
मोनू- अरे कहां, बचपन खत्म... शौक खत्म...!