जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
Viral Jokes: पप्पू ने गप्पू को दर्द बांटने का बताया ऐसा तरीका...पढ़िए मजेदार जोक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक बार विज्ञान के शिक्षक ने पप्पू से पूछा -
पप्पू बताओ चांद पर पहला कदम किसने रखा था...?
.
पप्पू - नील आर्मस्ट्रांग
.
शिक्षक - शाबाश... और दूसरा...?
.
पप्पू - दूसरा भी उसी ने रखा होगा सर,
वो लंगड़ा थोड़ी ना था...!
पप्पू मंदिर गया... एक बाबा ने कहा -
10 रुपये दे बच्चा...
.
पप्पू ने 10 रुपये निकाल कर दे दिए...!
.
बाबा ने कहा - मैं खुश हुआ,
मांग क्या मांगता है...?
.
पप्पू बोला - मुझे 100 रुपये दे दो...!
एक लड़की का पढ़ाई में बिल्कुल मन नहीं लगता था...!
.
वो पास होने के लिए प्रोफेसर के पास गई...
.
लड़की - सर, मैं पास होने के लिए कुछ भी
कर सकती हूं...!
.
प्रोफेसर - कुछ भी...?
.
लड़की - जी हां, कुछ भी...!
.
प्रोफेसर - तो पढ़ लो बेटी...!
सास ने होशियारी झाड़ते हुए बहू से पूछा -
'निष्ठावान बहू' का क्या मतलब होता है...?
.
बहू - तेजपत्ता...
.
सास - तेजपत्ता... वो कैसे...?
.
बहू - कोई भी सब्जी बनाते समय सबसे पहले
उसे ही डाला जाता है और खाते समय
सबसे पहले उसे ही निकालकर बाहर फेंका जाता है...!
.
सास हैरान...