जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
बॅायफ्रेंड और गर्लफ्रेंड की बातें सुनकर हो जाएंगे लोटपोट, पढ़िए मजेदार जोक्स
पति ने पत्नी से कहा पिछले महीने का हिसाब दो
पत्नी ने हिसाब लिखना शुरू किया और बीच बीच में लिखने लगी भ. जा. कि. गे .
800भ. जा. कि. गे.
2000भ. जा. कि. गे.
500भ. जा. कि. गे.
पति ने पूछा ये भ. जा.कि. गे की क्या है ?
पत्नी : भगवान जाने किधर गए..
बहुत बड़े बोर्ड पर सुंदर लड़की का मिक्सर के साथ फोटो था और लिखा था — 'एक्सचेंज ऑफर'
पति बहुत देर से वो बोर्ड गौर से देख रहा था…
ये देख कर पत्नी बड़े ही 'नम्रतापूर्वक' बोली– 'घर चलिए… ऑफर सिर्फ मिक्सर पर है…'
प्रोफेसर : 'हाथ कंगन को आरसी क्या' का मतलब समझाएं
पप्पू : जो महिलाएं हाथ में कंगन पहन कर गाड़ी चलाती हैं,
पुलिस उनसे आर सी नहीं मांगती है
प्रोफेसर साहब ने सारी किताबों को आग लगा दी।
बॉयफ्रेंड: व्हाट्सएप अपडेट कर लो।
गर्लफ्रेंड: कैसे करते हैं?
बॉयफ्रेंड: प्ले स्टोर पर जाओ और वहां से कर लो।
गर्लफ्रेंड: हमारे गांव में प्ले स्टोर नहीं है, जनरल स्टोर है, वहां से कर लूं।