जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
पापा के सवालों का जवाब देना बेटे को पड़ गया भारी...पढ़िए मजेदार जोक्स
संता - मुझे लोन चाहिए...
.
बैंक अधिकारी - बैंक में खाता है...?
.
.
संता - अभी तो घर पर ही खाता हूं,
लोन दे दोगे तो बैंक में खा लिया करूंगा...!!!
पत्नी की सहेली मिलने आई...
.
बातचीत के बाद पति ने पत्नी से कहा - प्रिये,
गैस पर चढ़ी दाल जल रही है...
.
पत्नी - दाल जले तो जले, पर मैं तुम्हारी दाल गलने नहीं दूंगी...!!!
पिता - बेटा तेरी कोई गर्लफ्रेंड है...?
.
बेटा - नहीं
.
पिता - बेटा आजकल तो सबकी कोई न कोई गर्लफ्रेंड होती है,
थोड़ा सोशल बनो।
.
बेटा (शरमाते हुए) - हां पापा, एक है...!!!
.
फिर पिता ने जमकर कूटा और कहा - हरामखोर,
तभी को फेल हो रहा है तू...!!!