जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
शादी के रिसेप्शन में गए पप्पू को मिली धमाकेदार सीख....पढ़िए मजेदार जोक्स
रिश्तेदार - बेटा क्या प्लानिंग है आगे की...?
.
पप्पू - वो तो आप पर निर्भर करता है।
.
रिश्तेदार - वो कैसे...?
.
पप्पू - 100 रुपये दिए तो बर्गर लाऊंगा
और अगर 200 दिए तो पिज्जा...!!!!
लड़की (मैकेनिक से) - भैया स्कूटी का ब्रेक खराब हो गया है!
.
.
मैकेनिक - ब्रेक तो ठीक है मैडम,
आपका सैंडल घिस गया है...
इसलिए गाड़ी नहीं रूक पा रही...!!
पत्नी - हमारी शादी को 25 साल हो गए...
.
इतने साल कैसे बीत गए, पता ही नहीं चला!
.
.
.
पति - समय का पता कैदी को चलता है, जेलर को नहीं...!!!
.
फिर हुई जोरदार कुटाई...
पप्पू एक शादी के रिसेप्शन में गया...
.
वहां आइसक्रीम देकर माथे पर बहुत ही सुंदर तिलक कर रहे थे।
.
पप्पू ने कहा कि आपके परिवार में ये बहुत ही सुंदर और अच्छा रिवाज है,
.
तो उन्होंने बताया कि ये कोई रिवाज नहीं है...
.
ये तो इसीलिए है कि अगर कोई दूसरी बार आइसक्रीम के लिए आता है,
तो तुरंत पता चल जाए...!!!
.
ऐसे ही लोग 10-10 कप आइसक्रीम उड़ा देते हैं!