जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
Viral Jokes: ऐसी बात जो औरतें कभी नहीं भूल सकती हैं...पढ़िए मजेदार जोक्स
खतरनाक प्रपोजल...
.
लड़का - तुम्हारी शक्ल बिल्कुल मेरी बीवी जैसी है...!
.
लड़की - तो तुम शादीशुदा हो...?
.
लड़का - नहीं...!
देव और पतिदेव में क्या फर्क है...?
.
देव की आरती - सुखकर्ता... दुखहर्ता...
.
और पतिदेव की आरती -
ऐसाकर्ता... वैसाकर्ता...
यह नहीं करता, वो नहीं करता...!
लड़की - मुझे 40 मार्क्स मिले हैं टेस्ट में...!
.
मां - फोन नहीं होता, तो पूरे 100 मार्क्स आते...!
.
लड़की - पर टेस्ट ही 40 मार्क्स का था...!
पप्पू की गर्दन में दर्द था...
डॉक्टर ने दवाई लिख कर दी...!
.
.
पप्पू ने जब मेडिकल शॉप पर
जाकर पर्ची दिखाई तो पता चला...
उसपर लिखा था - लंबी तार वाला चार्जर ले लो...!