फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Viral Jokes: पत्नी ने जब शुरु किया चिल्लाना पति की हो गई बोलती बंद...पढ़िए धमाकेदार जोक्स

Tue, 18 May 2021 09:47 AM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Tue, 18 May 2021 09:47 AM IST
विज्ञापन
Jokes Latest Hindi Jokes Comedy Jokes Love Jokes Viral Jokes On Wife Chutkule Shayari
Jokes - फोटो : अमर उजाला

जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...



--------------------------------------

दुख क्या है...?
.
सात बजे नींद खुले और पता चले अब वापस नहीं सोना...!
.
खुशी क्या है...?
.
रात को दो बजे नींद खुले और पता चले कि
अभी पांच घंटे और सोना है...!
.
डबल खुशी क्या है...?
.
रात को नींद खुले और पता चले
कल तो छुट्टी है...!

Jokes Latest Hindi Jokes Comedy Jokes Love Jokes Viral Jokes On Wife Chutkule Shayari
Jokes - फोटो : Pixabay

एक होनहार महिला पहली बार स्कूटी चलाकर पेट्रोल पंप पर गई...!
.
महिला - भईया, पेट्रोल कितने रुपये लीटर है...?
.
पप्पू - मैडम 73 रुपये लीटर...!
.
महिला - ठीक-ठाक लगा लो भईया,
बगल वाला तो 65 रुपये लीटर ही दे रहा है...!
.
पप्पू (गुस्से में) - ओ मैडम, बगल में डीजल की मशीन है...!

Jokes Latest Hindi Jokes Comedy Jokes Love Jokes Viral Jokes On Wife Chutkule Shayari
Jokes - फोटो : Pixabay

संता ने पत्नी को टोका - तुम कितनी फिजूलखर्ची करती हो...!
.
पत्नी पलट कर बोली - और जो आप करते हो वो...?
.
संता - कौन सी फिजूलखर्ची...?
.
पत्नी - कब से अपनी एलआईसी की किश्तें भर रहे हो,
आज तक काम आई...?

विज्ञापन
विज्ञापन
Jokes Latest Hindi Jokes Comedy Jokes Love Jokes Viral Jokes On Wife Chutkule Shayari
Jokes - फोटो : Pixabay

डॉक्टर - घबरा मत पांडे, ये तेरा पहला ऑपरेशन है तो क्या हुआ...
बहुत छोटा सा तो ऑपरेशन है।
.
.
मरीज - लेकिन मेरा नाम तो पांडे नहीं है...!
.
डॉक्टर - मुझे पता है...
पांडे मेरा नाम है...!

विज्ञापन
Jokes Latest Hindi Jokes Comedy Jokes Love Jokes Viral Jokes On Wife Chutkule Shayari
Jokes - फोटो : Pixabay

पति - ये क्या तुम एक और सूट ले आयी? 
अभी परसों ही तो...
.
तभी पत्नी चिल्लाकर बोली - क्या परसों? 
बोलो... बोलो क्या कहा तुमने? 
.
रूक क्यों गए...?
.
क्या परसों...?
.
बोलो जल्दी-जल्दी बोलो ना, बताओ क्या परसों...?
.
पति - कुछ नहीं, मैं बस ये कहा रहा था कि
परसों भी एक ही सूट लाई थी पगली,
आज तो दो ले आती...!

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed