जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
Jokes: पत्नी के शक करने की इंतहा...पढ़िए धमाकेदार जोक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक बुजुर्ग व्यक्ति - बेटा कैसे हो...?
.
बच्चा - ठीक हूं...
.
बुजुर्ग - पढ़ाई कैसी चल रही है...?
.
बच्चा - बिल्कुल आपकी जिंदगी की तरह...
.
बुजुर्ग - मतलब...?
.
बच्चा - भगवान भरोसे...!
कुछ लड़कियां काफी समझदार होती हैं...
.
वो लड़कों के फ्लर्ट करने पर गालियां नहीं देतीं...
.
सीधे भैया बोलती हैं...!
डॉक्टर - रात में टेंशन लेकर नहीं सोना चाहिए।
.
मरीज - तो क्या मायके भेज दें....?
.
घोर सन्नाटा...!
शक करने की इंतहा...
.
पत्नी - तुम्हारी शर्ट में तो एक भी बाल नहीं मिलता है।
.
पति - हां तो क्या हुआ...?
.
पत्नी - मैं पूछती हूं कौन है वो गंजी...?