फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jokes in Hindi: इन टाॅप-5 जोक्स को पढ़कर बन जाएगा आपका दिन, पढ़िए मजेदार चुटकुले

Mon, 02 Dec 2024 05:51 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Mon, 02 Dec 2024 05:51 PM IST
सार

Jokes in Hindi: हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को सेहतमंद रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन मजेदार चुटकुले लेकर आते हैं। 

विज्ञापन
Jokes in Hindi Top 5 jokes today jokes bf Jokes
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock

Jokes in Hindi: हर इंसान के लिए हंसना बेहद जरूरी है। अगर हंसते रहने से मन प्रसन्न रहता है जिससे हम मानसिक तनाव से बच सकते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को सेहतमंद रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन मजेदार चुटकुले लेकर आते हैं। आज भी कुछ वायरल जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। आइए तो शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला... 



चिंटू बड़ा परेशान था, बेचारे की शादी जो नहीं हो रही थी।
हर बार शादी होते होते टूट जाती।
सारे दोस्तों से पूछ लिया लेकिन कोई समाधान नहीं मिला।
बेचारा एक दिन एक पंडित जी के पास पहुंच गया और बोला-
पंडित जी कोई उपाय बताए मेरी शादी नहीं हो रही हमेशा टूट जाती है।
पंडित जी ने कहा-
.
.
शादी हो जाएगी, लेकिन सबसे पहले तुम लोगों से सदा सुखी होने का आशीर्वाद लेना बंद करो।
 

Jokes in Hindi Top 5 jokes today jokes bf Jokes
जोक्स - फोटो : अमर उजाला

पप्पू- तुम्हें मेरे अंदर सबसे अच्छी बात क्या लगती है? 
सरला- लोग समय के साथ बदल जाते हैं लेकिन तुम नहीं बदले।
पप्पू- वह कैसे? 
सरला- जब मैं तुमसे मिली थी तब भी बेरोजगार थे और आज भी बेरोजगार हो। 
पप्पू चुप
 

Jokes in Hindi Top 5 jokes today jokes bf Jokes
वायरल जोक्स - फोटो : अमर उजाला

मोबाइल ऑपरेटर- हेलो...कौन?
गप्पू- मैं गप्पू।
गप्पू- अच्छा, दिवाली का क्या प्लान है?
मोबाइल ऑपरेटर-199 में 1 GB का 28 दिन के लिए, और आपका क्या प्लान है।
गप्पू- ड्राई डे है। इसके लिए देसी पीकर सोना है।

Jokes in Hindi, Chutkule: पत्नी से मजाक कर रहा था पति, फिर पत्नी ने जो कहा पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी

विज्ञापन
विज्ञापन
Jokes in Hindi Top 5 jokes today jokes bf Jokes
जोक्स - फोटो : अमर उजाला

पत्नी- मैं अपने पुराने कपड़े दान कर दूं क्या? 
पति- नहीं फेंक दे, क्या दान करना.. 
पत्नी- नहीं जी, दुनिया में बहुत सी गरीब और भूखी प्यासी औरते हैं, किसी के काम आ जाएंगे.. 
पति- तेरे साइज के कपड़े जिसे आ जाएंगे वह क्या भूखी प्यासी होगी। 

Comedy Jokes: हवलदार और जेलर की बातें पढ़कर हंस हंसकर हो जाएंगे लोटपोट, पढ़िए मजेदार चुटकुले

विज्ञापन
Jokes in Hindi Top 5 jokes today jokes bf Jokes
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock

बाप बेटे से- तुम मुझे अपना बाप नहीं बल्कि अपना दोस्त समझो...तुम मुझसे कुछ भी खुलकर कह सकते हो...
बेटा- सुन भाई वो पड़ोस वाले शर्मा की जो बेटी है उसका नंबर दिलवा दे न...
फिर क्या चप्पल टूटने तक कुटाई हुई...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed