Jokes in Hindi: हंसी एक दवा का काम करती है, जो इंसान को कई बीमारियों से बचाने का काम करती है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, चलिए चलते हैं हंसने के सफर पर...
एक आदमी काम पर से थक हार कर घर आया,
पत्नी ने पानी का गिलास दिया,
तभी बेटा मार्कशीट लेकर अपने पिता के पास पहुंचा
साइंस- 39, इंग्लिश- 46, मैथ्स...
आगे कुछ पढ़ने से पहले आदमी- ये मार्क्स आए हैं, गधे शर्म नहीं आती?
नालायक है तू नालायक
पत्नी- अरे आप सुनो तो...
आदमी- तू चुप बैठ
तेरे लाड़- प्यार ने ही बिगाड़ा है इसे नालायक,
अरे तेरा बाप दिन भर मेहनत करता है और तू ऐसे मार्क्स लाता है...
लड़का चुपचाप गर्दन नीचे किए खड़ा था..
पत्नी- अरे सुनो तो...
आदमी- तू चुप कर, एक शब्द भी मत बोल,
पत्नी इस बार तेज आवाज में- अरे सुनो पहले।
सुबह अलमारी साफ करते वक्त मिली थी, ये आपकी मार्कशीट है...
फिर भयानक सन्नाटा...
टीचर- इतने दिन कहां थे, स्कूल क्यों नहीं आए?
पप्पू- बर्ड फ्लू हो गया था मैम।
टीचर- पर ये तो पक्षियों को होता है इंसानों को नहीं।
पप्पू- इंसान समझा ही कहां आपने...रोज तो मुर्गा बना देती हो..!!
लड़का- बाबा कोई नौकरी नहीं लग रही,
इंजीनियर हूं, कोई उपाय बताइए...
बाबा- बेटा कौन सी ब्रांच है...
लड़का- इलैक्ट्रीकल...
बाबा- फिर तो मुझे नहीं पता बेटा,
क्योंकि मैं मेकेनिकल से था...
आज के मजेदार जोक्स: लड़की से लड़का- यहां क्या कर रही हो गंदगी में? फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी
पत्नी- शादी से पहले तो तुम कहते थे कि…
शादी के बाद मैं तुम्हें ढेर सारा प्यार करूंगा…
अब क्या हुआ…?
पति बोला- सच बताऊं ?
पत्नी (खुश होते हुए)…हां बताओ…?
पति- मुझे नहीं लगता था कि हमारी शादी हो ही जाएगी…
Funny Jokes: बंता- क्या हुआ... रो क्यों रहे हो? संता ने दिया लोटपोट करने वाला जवाब
एक बार सोनू की पत्नी ने उसकी एक टांग तोड़ दी...
सोनू टांग दिखाने अस्पताल गया...
वहां देखा तो दूसरे आदमी की दोनों टांगे टूटी हुई थी...
सोनू ने तपाक से कहा- क्या तुम्हारी दो-दो पत्नियां हैं...