जोक्स हिंदी: हंसने से उदासी दूर रहती है और घर में खुशहाली रहती है। अगर हम अपने दिन की शुरुआत हंसी के साथ करते हैं, तो पूरा दिन तरोताजा महसूस करते हैं। हंसी एक दवा का काम करती है, जो इंसान को कई बीमारियों से बचाने में मदद करती है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, चलिए चलते हैं हंसने के सफर पर
जोक्स हिंदी: टीचर- नाकाम इश्क और मुकम्मल इश्क' में क्या फर्क है? छात्र का जवाब सुनकर हुआ बेहोश
जोक्स हिंदी: हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं। यह जोक्स तनाव के लिए दवा की तरह है। हेल्थ एक्सपर्ट्स भी मानते हैं कि हंसने और हंसाने से हमारा इम्यून सिस्टम अच्छा होता है। इसके साथ ही शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है।
उर्दू के टीचर ने सवाल पूछा - 'नाकाम इश्क' और 'मुकम्मल इश्क' में क्या फर्क होता है...?
छात्र ने जवाब दिया - 'नाकाम इश्क' बेहतरीन शायरी करता है,
गजल गाता है, पहाड़ों में घूमता है, उम्दा शराब पीता है।
और 'मुकम्मल इश्क' सब्जी के साथ मुफ्त में धनिया कैसे मिले, रास्ते से ब्रेड लाते और दाल में नमक ज्यादा के फेर में दम तोड़ देता है।
बीवी ने पति को मैसेज किया- आपको पड़ोसन कैसी लगती है...?
बीवी को खुश करने के लिए पति ने रिप्लाई किया -
एकदम बंदरिया जैसी...!
बीवी - ठीक है तो आते समय मेरे लिए दो साड़ी लेते आना, नहीं तो ये मैसेज पड़ोसन को दिखा दूंगी...!
हिंदी जोक्स: सास- हिंदी में बताओ तुम्हारी शैक्षणिक योग्यता क्या है? बहू का जवाब सुनकर पहुंच गई कोमा में
गोलू पैराशूट बेच रहा था...
हवाई जहाज से कूदो, बटन दबाओ और जमीन पर सुरक्षित पहुंच जाओ...
ग्राहक- अगर पैराशूट नहीं खुला तो...?
गोलू- तो पैसे वापस कर दूंगा...!
चुटकुले: सोते वक्त पत्नी ने पति से कही ऐसी बात, पढ़कर पेट पकड़कर हंसने लगेंगे आप
किसी शादी में पंडित जी ने दूल्हे का हाथ दुल्हन के हाथ में थमा दिया।
एक बच्चा ये देख रहा था, उसने अपने पिता से पूछा -पिताजी दूल्हा और दुल्हन आपस में हाथ क्यों मिला रहे हैं?
पिता ने उत्तर दिया- बेटा, पहलवान अखाड़े में उतरने से पहले हाथ जरूर मिलाते हैं!
(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)