फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जोक्स हिंदी: टीचर- नाकाम इश्क और मुकम्मल इश्क' में क्या फर्क है? छात्र का जवाब सुनकर हुआ बेहोश

Fri, 02 Oct 2026 04:09 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह Updated Fri, 02 Oct 2026 04:09 PM IST
सार

जोक्स हिंदी:  हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं। यह जोक्स तनाव के लिए दवा की तरह है। हेल्थ एक्सपर्ट्स भी मानते हैं कि हंसने और हंसाने से हमारा इम्यून सिस्टम अच्छा होता है। इसके साथ ही शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है। 

विज्ञापन
Jokes in Hindi Teacher Student Jokes Funny Jokes in Hindi
जोक्स - फोटो : अमर उजाला

जोक्स हिंदी:  हंसने से उदासी दूर रहती है और घर में खुशहाली रहती है। अगर हम अपने दिन की शुरुआत हंसी के साथ करते हैं, तो पूरा दिन तरोताजा महसूस करते हैं। हंसी एक दवा का काम करती है, जो इंसान को कई बीमारियों से बचाने में मदद करती है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, चलिए चलते हैं हंसने के सफर पर



शादी के कुछ दिन बाद मुंह फुलाए पत्नी से पति ने पूछा...
पति- एक बात बताओ शादी से पहले तुम्हारे कितने ब्वॉयफ्रेंड थे ?
पत्नी अन्दर गई और एक लिफाफा लेकर आई, जिसमें चावल के कुछ दाने और 200 रुपये रखे थे।
पति- ये क्या है ?
पत्नी- मैं जब भी कोई ब्वॉयफ्रेंड बनाती थी,
तब एक चावल का दाना इस लिफाफे में डाल देती थी।
यह सुनकर पति ने चावल के दाने गिने। कुल सात निकले।
बोला- सात हैं। कोई बात नहीं, आजकल इतने तो हर लड़की के होते हैं, लेकिन ये 200 रुपये किसलिए रखे हैं?
पत्नी- चार किलो चावल बेच दिए। 
सदमे में पति
 

Jokes in Hindi Teacher Student Jokes Funny Jokes in Hindi
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik

उर्दू के टीचर ने सवाल पूछा - 'नाकाम इश्क' और  'मुकम्मल इश्क' में क्या फर्क होता है...?
छात्र ने जवाब दिया - 'नाकाम इश्क' बेहतरीन शायरी करता है,
गजल गाता है, पहाड़ों में घूमता है, उम्दा शराब पीता है।
और 'मुकम्मल इश्क' सब्जी के साथ मुफ्त में धनिया कैसे मिले, रास्ते से ब्रेड लाते और दाल में नमक ज्यादा के फेर में दम तोड़ देता है।
 

Jokes in Hindi Teacher Student Jokes Funny Jokes in Hindi
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik

बीवी ने पति को मैसेज किया- आपको पड़ोसन कैसी लगती है...? 
बीवी को खुश करने के लिए पति ने रिप्लाई किया -
एकदम बंदरिया जैसी...! 
बीवी - ठीक है तो आते समय मेरे लिए दो साड़ी लेते आना, नहीं तो ये मैसेज पड़ोसन को दिखा दूंगी...!

हिंदी जोक्स: सास- हिंदी में बताओ तुम्हारी शैक्षणिक योग्यता क्या है? बहू का जवाब सुनकर पहुंच गई कोमा में
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Jokes in Hindi Teacher Student Jokes Funny Jokes in Hindi
Funny jokes - फोटो : freepik

गोलू पैराशूट बेच रहा था... 
हवाई जहाज से कूदो, बटन दबाओ और जमीन पर सुरक्षित पहुंच जाओ... 
ग्राहक- अगर पैराशूट नहीं खुला तो...? 
गोलू- तो पैसे वापस कर दूंगा...!

चुटकुले: सोते वक्त पत्नी ने पति से कही ऐसी बात, पढ़कर पेट पकड़कर हंसने लगेंगे आप

विज्ञापन
Jokes in Hindi Teacher Student Jokes Funny Jokes in Hindi
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik

किसी शादी में पंडित जी ने दूल्हे का हाथ दुल्हन के हाथ में थमा दिया।
एक बच्चा ये देख रहा था, उसने अपने पिता से पूछा -पिताजी दूल्हा और दुल्हन आपस में हाथ क्यों मिला रहे हैं?
पिता ने उत्तर दिया- बेटा, पहलवान अखाड़े में उतरने से पहले हाथ जरूर मिलाते हैं!

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed