हंसी के साथ हम अपने दिन की शुरुआत करते हैं, तो हमार पूरा दिन अच्छा बीतता है। मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बचाने में हंसी हमारी मदद करती है। इसलिए आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हंसी को हमें अपनी दिनचर्या में शामिल कर लेना चाहिए। अगर हम सुबह और शाम हंसते हैं, तो हमारा बुरा वक्त भी आसानी से बीत जाता है। हम आपको हंसाने के लिए हर दिन मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आते हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसने पर मजबूर हो जाएंगे। आज भी कुछ नए जोक्स लेकर आए हैं, तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
Jokes in Hindi: टीचर ने छात्र से पूछा- एक साल में कितनी रात्रि होती है, जवाब सुनकर अध्यापक बेहोश
सहेली- वाह बहन तू तो चुनाव लड़ रही है।
औरत- हां और देखना मैं पक्का जीतूंगी।
सहेली- अच्छा तुझे ये चुनाव लड़ने का ख्याल कहां से आया।
औरत- अरे जब भी मेरी अपने पति से लड़ाई होती है, तो मैं ही तो जीतती हूं।
सिपाही- तुम भीख क्यों मांगते हो... ये बुरा काम है।
भिखारी- क्या आपने भीख मांगी है?
सिपाही- नहीं...
भिखारी- फिर ये बताइए कि आपको कैसे मालूम हुआ कि ये बुरा काम है।
मिंटू साइकिल से बाजार जा रहा था। एक विदेशी आदमी आया और उसने चिंटू को रोका।
विदेशी- मुझे ताज महल जाना है।
मिंटू-तो जा ना.... सबको बताता रहेगा तो पहुंचेगा कब?
टीचर ने छात्र से पूछा- एक साल में कितनी रात्रि होती है
छात्र-10 रात्रि
टीचर- कैसे?
छात्र- 9 नवरात्रि और एक शिवरात्रि
टीचर बेहोश