Jokes in Hindi: आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हंसना बहुत जरूरी हैं। अगर आप उदास रहते हैं, तो मानसिक तनाव का शिकार हो सकते हैं। हंसने से आप मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे।
Jokes in Hindi: तूफानी बारिश में पिज्जा लेने गए संता से दुकानदार ने पूछा लिया गजब का सवाल, पढ़िए ऐसे ही जोक्स
पिज्जावाला- आप शादीशुदा हो?
संता- ऐसे तूफान में कौन-सी मां अपने बेटे को पिज्जा लेने भेजेगी।
पत्नी- सूजी के हलवे में चीनी कम है
पति- लेकिन ये तो उपमा बनाया था मैंने
पत्नी- अच्छा, फिर नमक ज्यादा है उपमा में
पति बेहोश।
पूरी दुनिया में भारत ही एक ऐसा देश है
जहां आप रेलवे स्टेशन जाकर पूछ सकते हैं कि,
भाई 9 बजे वाली ट्रेन कितने बजे आएगी...
आज के मजेदार जोक्स: मालिक- तुमने पिछली नौकरी क्यों छोड़ी? संता ने दिया लोटपोट करने वाला जवाब
मास्टर- पढ़ाई शुरू कर दो, पेपर आने वाले हैं
मोनू- मैं तो खूब पढाई करता हूं, कुछ भी पूछ लो
मास्टर- बता ताजमहल किसने बनाया
मोनू- मिस्त्री ने
मास्टर- अबे गधे मतलब किसने बनवाया
मोनू- ठेकेदार ने बनवाया होगा...